IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2027 से पहले क्रिकेट जगत में ऐसा धमाका हुआ है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे। जबकि पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच इस बड़े ट्रेड का बुधवार (11 नवंबर) को आधिकारिक ऐलान कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग की बहु प्रतीक्षित ट्रेडिंग (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट-EOI) में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 18 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई कीमत पर पंजाब किंग्स से जुड़े हैं। जबकि मुंबई इंडियंस ने उनकी जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपनी टीम में लिया है।
