Get App

'मुझे लगता है कि गेंदबाजी में थोड़ी परेशानी...' IPL से पहले आरसीबी को लेकर आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले एसआरएच और आरसीबी की टीमें जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। इसी बीच आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी राय रखते हुए आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बात की है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 10:00 AM
'मुझे लगता है कि गेंदबाजी में थोड़ी परेशानी...' IPL से पहले आरसीबी को लेकर आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी को लेकर चिंता जताई है

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं मुकाबले से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। वहीं यश दयाल भी पर्सनल रीजन की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि टीम को इस सीजन में गेंदबाजी में परेशानी हो सकती है।

नई सीजन की शुरुआत से पहले एसआरएच और आरसीबी की टीमें जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। इसी बीच आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी राय रखते हुए आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बात की।

आकाश चोपड़ा ने क्या कहा

आकाश चोपड़ा ने कहा, “मुझे लगता है कि गेंदबाजी में थोड़ी परेशानी आ सकती है और यह बात अभी से दिख रही है। पिछले सीजन में क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिससे सभी हैरान थे, क्योंकि पहले लगा था कि यहां टीम थोड़ी कमजोर है, लेकिन दोनों ने बेहतरीन काम किया। हालांकि, सवाल यह है कि क्या वे इस बार भी वैसा ही प्रदर्शन दोहरा पाएंगे? अगर दो-तीन मैच अच्छे नहीं जाते हैं, तो क्या टीम सुयश को बाहर कर किसी और को मौका देगी? ऐसे सवाल उठ सकते हैं, और अब जब जोश हेजलवुड और यश दयाल टीम में नहीं हैं, तो गेंदबाजों पर दबाव और बढ़ सकता है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें