इस समय पूरे देश में आईपीएल का खुमार छाया हुआ है। देश में हर रोज हजारों फैंस अपनी पंसदीदा टीम और खिलाड़ी को देखने के लिए स्टेडियम में जाते हैं। वहीं खिलाड़ियों के साथ ही साथ हर साल फैंस भी वायरल होते हैं। मैच के दौरान कोई वायरल हो जाए तो लोग टीम का जीतना और हारना भूलकर वायरल शख्स पर ही फोकस करने लगते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के बाद भी ऐसा ही हुआ। 30 मार्च को हुए मैच के दौरान गुवाहाटी की 19 साल की आर्यप्रिया भुयान ऐसी वायरल हुईं कि रातों-रात वो इंटरनेट सेशन बन गईं।
इस मैच से वायरल हुई थी आर्यप्रिया
गुवाहाटी की 19 साल की आर्यप्रिया भुयान उस वक्त वायरल हो गईं जब उन्होंने आईपीएल में सीएसके और आरआर मैच के दौरान एमएस धोनी के आउट होने पर इमोश्नल रिएक्शन दिया था। जैसे ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, वो मीम टेम्प्लेट बन गईं और कुछ ही दिनों में उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 800 से बढ़कर 3 लाख से ज्यादा हो गए। इतना ही नहीं, उन्हें स्विगी और यस मैडम जैसी कंपनियों से ब्रांड डील भी मिल गई।
आर्यप्रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो स्विगी इंस्टामार्ट के साथ एक प्रोजेक्ट में काम करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो का टाइटल है – "एक कारण के लिए सहयोग।" एक दूसरे वीडियो में वो एक और बड़े ब्रांड 'यस मैडम' के साथ दिख रही हैं। इसमें लिखा है – "जब धोनी आउट हुए तो मैं उदास हो गई थी, लेकिन फिर मुझे यस मैडम से फ्री कोरियन क्लीनअप मिल गया।" इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा – "ऊप्स से लेकर खुश होने तक का सफर, धन्यवाद यस मैडम!"
दोनों वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इन्हें एक लाख से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स भी मिल चुके हैं। लोग इन वीडियो पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने इस पर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट किया। एक यूज़र ने लिखा, "वो अब सिर्फ 19 साल की उम्र में एक सोशल मीडिया स्टार बन गई है।" वहीं एक और यूज़र ने मजाक में कहा, "धोनी ने आउट होकर भी किसी का करियर बना दिया।"
मैच की बात करें तो 30 मार्च को जब सीएसके राजस्थान रॉयल्स से हार गई, तो उनके फैंस काफी निराश हो गए। टीम के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी एमएस धोनी सिर्फ 16 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, जिससे लोगों की नाराज़गी और बढ़ गई।