आईपीएल का 27वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए हैदराबाद के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में अभिषेक ने महज 15 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। इस तूफानी पारी के दौरान अभिषेक ने पांच चौके और चार छक्के लगाए। मुकाबले में अभिषेक शर्मा 22 गेंदों पर 59 रन रन बनाकर आउट हुए।
वहीं अभिषेक ने 15 गेदों में तूफानी फिफ्टी लगाई है। लेकिन क्या आपको पता है कि आईपीएल के इतिहास में ये सबसे तेज फिफ्टी नहीं है। आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड इस खिलाड़ी के नाम है।
इससे पहले ये खिलाड़ी लगा चुके हैं फिफ्टी
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इससे पहले सबसे तेज अर्धशतक 16 गेंदों में बनाया गया था, जिसे कुल तीन बार हासिल किया गया। यह रिकॉर्ड एक बार अभिषेक शर्मा ने 2024 में हैदराबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था, जबकि उनके ओपनिंग साथी ट्रैविस हेड ने भी दो बार यही कारनामा किया—पहली बार 2024 में दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ और दूसरी बार उसी साल हैदराबाद में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ।
आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड
15 गेंद: जेक फ्रेजर-मैकगर्क
आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा अब आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड में वैभव सूर्यवंशी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, निकोलस पूरन, सुनील नरेन और यूसुफ पठान की बराबरी कर ली है। लेकिन आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। यशस्वी ने 13 गेंदों में केकेआर के खिलाफ साल 2023 में फिफ्टी लगाई थी।