IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला में खेला गया। वहीं धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर फाइनल में जगह बना लिया। वहीं मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा एक बार फिर चर्चा में रहीं। अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में बैठकर विराट कोहली और उनकी टीम को सपोर्ट करती नजर आईं। मैच के दौरान सोशल मीडिया पर लोगों की नजर अनुष्का शर्मा की उंगली में पहने एक छोटे गैजेट पर भी गई।
मैच के दौरान अनुष्का शर्मा ने हाथ जोड़कर दुआ करती और टीम को सपोर्ट करती नजर आईं। इसके बाद फैंस उनके रिएक्शन और उस खास डिवाइस की खूब चर्चा करने लगे।
अनुष्का के हाथ में दिखा जाप काउंटर रिंग
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अनुष्का शर्मा ने अपनी उंगली में डिजिटल जप माला काउंटर रिंग पहन रखी थी। ये एक आधुनिक आध्यात्मिक डिवाइस माना जाता है, जिसका इस्तेमाल मंत्र जाप और ध्यान के समय गिनती रखने के लिए किया जाता है। मैच के दौरान कैमरे में यह छोटी सी चीज दिखने के बाद लोगों के बीच इसकी काफी चर्चा शुरू हो गई। जैसे ही स्टेडियम की तस्वीरें और वीडियो एक्स और इंस्टाग्राम पर वायरल हुए, वैसे ही लोगों की नजर अनुष्का शर्मा की इस खास एक्सेसरी पर टिक गई। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसके बारे में सवाल पूछने लगे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला में खेले गए पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने गुजरात को 92 रन से हराया था। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई आरसीबी ने गुजरात को 255 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई गुजरात की टीम को लगातार झटके लग रहे थे। गुजरात की पूरी टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी ने गुजरात को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है।
क्या होता है जाप काउंटर रिंग
आमतौर पर ध्यान और मंत्र जाप करने वाले लोग गिनती याद रखने के लिए जाप माला का इस्तेमाल करते हैं। इसी तरीके को आसान बनाने के लिए अब डिजिटल जाप काउंटर भी आने लगे हैं। यह एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक रिंग की तरह होता है, जिसमें हर मंत्र या जाप के बाद बटन दबाने पर गिनती स्क्रीन पर दर्ज होती रहती है। आकार में छोटा और इस्तेमाल में आसान होने की वजह से यह डिवाइस लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से फिट हो जाता है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कई बार अपने आध्यात्मिक विश्वास दिखा चुके हैं। धर्मशाला में खेले गए मैच के दौरान भी अनुष्का शांत नजर आईं और अहम पलों में मंत्र जाप करते हुए टीम के लिए दुआ करती दिखीं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।