अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अपना सफर शुरू किया है। अर्जुन पिछले कई सालों से आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही है। टीम ने अब तक कुल 2 मुकाबले खेले हैं, जिनमें एक में जीत और एक में हार मिली है। वहीं हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में शानदार यॉर्कर डालते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में अर्जुन नेट प्रैक्टिस के दौरान पंत को सटीक यॉर्कर गेंद डालते नजर आ रहे हैं। इस प्रदर्शन से साफ है कि वह अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींच रहे हैं। अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग-11 में मौका मिलता है या नहीं
अर्जुन ने डाला शानदार यॉर्कर
अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में लखनऊ के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्जुन बेहद सटीक और खतरनाक यॉर्कर डालते दिख रहे हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 शानदार यॉर्कर फेंकीं, जिससे बल्लेबाज पूरी तरह चौंक गए। टीम के कप्तान ऋषभ पंत भी उनकी गेंदों से बचते नजर आए, जबकि अब्दुल समद को भी उनकी यॉर्कर खेलने में काफी मुश्किल हुई। हालांकि टीम में पहले से कई तेज गेंदबाज मौजूद हैं, इसलिए उन्हें अभी तक मैच खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन नेट्स में उनका प्रदर्शन साफ दिखाता है कि वह जल्द ही अपनी जगह बनाने के लिए तैयार हैं।
बेस प्राइज में किया था शामिल
अर्जुन तेंदुलकर को पिछले साल आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस से बेस प्राइस पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन इस सीजन में उन्हें अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। नेट्स में अर्जुन तेंदुलकर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 26 साल के अर्जुन अब तक आईपीएल में मुंबई के लिए कुल पांच मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 9.36 की इकॉनमी से तीन विकेट अपने नाम किए हैं।
दबाव को लेकर अर्जुन ने क्या कहा
महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपने खेल को लेकर किसी को कुछ साबित करने के दबाव में नहीं रहते। अर्जुन तेंदुलकर ने शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में कहा कि, "वह क्रिकेट सिर्फ अपने जुनून के लिए खेलते हैं, न कि किसी को कुछ साबित करने के लिए। उन्होंने बताया कि उनका पूरा ध्यान मेहनत करने और अपने खेल को एन्जॉय करने पर रहता है।"