Get App

IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर की यॉर्कर का पंत के पास नहीं था कोई जवाब, वायरल हो रहा है वीडियो

Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ नया सफर शुरू किया है। टीम अब तक 2 मैचों में एक जीत और एक हार मिली है। इसी बीच अर्जुन का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे नेट्स में शानदार यॉर्कर डालते नजर आ रहे हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 4:07 PM
IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर की यॉर्कर का पंत के पास नहीं था कोई जवाब, वायरल हो रहा है वीडियो
Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में हैं

अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अपना सफर शुरू किया है। अर्जुन पिछले कई सालों से आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही है। टीम ने अब तक कुल 2 मुकाबले खेले हैं, जिनमें एक में जीत और एक में हार मिली है। वहीं हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में शानदार यॉर्कर डालते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में अर्जुन नेट प्रैक्टिस के दौरान पंत को सटीक यॉर्कर गेंद डालते नजर आ रहे हैं। इस प्रदर्शन से साफ है कि वह अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींच रहे हैं। अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग-11 में मौका मिलता है या नहीं

अर्जुन ने डाला शानदार यॉर्कर

अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में लखनऊ के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्जुन बेहद सटीक और खतरनाक यॉर्कर डालते दिख रहे हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 शानदार यॉर्कर फेंकीं, जिससे बल्लेबाज पूरी तरह चौंक गए। टीम के कप्तान ऋषभ पंत भी उनकी गेंदों से बचते नजर आए, जबकि अब्दुल समद को भी उनकी यॉर्कर खेलने में काफी मुश्किल हुई। हालांकि टीम में पहले से कई तेज गेंदबाज मौजूद हैं, इसलिए उन्हें अभी तक मैच खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन नेट्स में उनका प्रदर्शन साफ दिखाता है कि वह जल्द ही अपनी जगह बनाने के लिए तैयार हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें