IPL 2026: स्टेडियम में बैठ कर देखना है प्लेऑफ का रोमांच, यहां जान लें टिकट बुक करने का पूरा प्रोसेस

IPL 2026: आईपीएल 2026 अब प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है। वहीं आईपीएल के प्लेऑफ में तीन टीमें अगले दौर में जगह बना चुकी हैं, वहीं आखिरी स्थान के लिए कई टीमों में मुकाबला जारी है। इसी बीच बीसीसीआई ने प्लेऑफ मैचों के टिकटों की बिक्री का शेड्यूल जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कब और कैसे बुक कर सकते हैं टिकट

अपडेटेड May 20, 2026 पर 5:08 PM
Story continues below Advertisement
IPL 2026:ऑनलाइन टिकट बुकिंग इस हफ्ते के आखिर में अलग-अलग चरणों में शुरू होगी

IPL 2026: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चला है। अगले हफ्तों से आईपीएल के प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। आईपीएल की 3 टीमें प्लेऑफ में पहुंच गई हैं, वहीं अंतिम स्पॉट के लिए 5 टीमों के बीच जंग चल रही है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के टिकटों की बिक्री का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। फैंस बेसब्री से आईपीएल के प्लेऑफ के टिकटों का इंतजार कर रहे थे। आइए जानते हैं कब और कहां पर मिलेगा आईपीएल के प्लेऑफ का टिकट

ऑनलाइन टिकट बुकिंग इस हफ्ते के आखिर में अलग-अलग चरणों में शुरू होगी। वहीं प्लेऑफ मैचों के टिकट बेचने के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ को आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर बनाया गया है।

इन लोगों को मिलेगा अर्ली एक्सेस


आईपीएल 2026 प्लेऑफ के टिकट सबसे पहले RuPay क्रेडिट कार्डहोल्डर्स के लिए उपलब्ध होंगे। उन्हें टिकट बुकिंग में खास प्रायोरिटी दी गई है। पहली प्रायोरिटी बुकिंग विंडो 20 मई शाम 7 बजे से शुरू होगी और 24 घंटे तक चलेगी, जिसमें क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबले के टिकट खरीदे जा सकेंगे। इसके बाद दूसरी एक्सक्लूसिव बुकिंग 22 मई शाम 7 बजे से शुरू होगी, जहां क्वालिफायर-2 और फाइनल मैच के लिए टिकट बुक कर सकेंगे।

आम लोगों इस दिन कर सकेंगे बुकिंग

आम लोगों के लिए क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मैचों के टिकटों की बिक्री 21 मई रात 8 बजे से शुरू होगी। वहीं क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबले के टिकट 23 मई रात 8 बजे से बुक किए जा सकेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साफ किया कि टिकट सिर्फ आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही मिलेंगे। फैंस आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट और डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए टिकट खरीद सकेंगे। नकली टिकटों और धोखाधड़ी से बचने के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट और ऐप से ही टिकट खरीदें।

कब होगा फाइनल मुकाबला

टिकटों की बिक्री अलग-अलग चरणों में शुरू करने का मकसद फैंस की भारी भीड़ और ज्यादा डिमांड को संभालना है। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत 26 मई से होगी। पहला क्वालिफायर धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में एलिमिनेटर मुकाबला होगा। वहीं दूसरा क्वालिफायर 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। सीजन का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अहमदाबाद के इस स्टेडियम को दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।