IPL 2026: RCB के हेड कोच को लगा बड़ा झटका, BCCI ने इस वजह से ठोका जुर्माना

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से मात दी है। वहीं मुकाबले के बाद आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर पर बीसीसीआई ने आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में जुर्माना लगाया है। आरसीबी के हेड कोच पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है

अपडेटेड May 11, 2026 पर 2:57 PM
Story continues below Advertisement
ये घटना 17.2 ओवर में हुई, जब एंडी ने चौथे अंपायर से गुस्से में बात की

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। आखिरी ओवर तक चलने वाले मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 2 विकेट से मात दी है। वहीं इसी बीच आरसीबी के हेड कोच को लेकर बड़ी खबर आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य कोच एंडी फ्लावर पर आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में जुर्माना लगाया है। आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

एंडी फ्लावर पर ये कार्रवाई एमआई के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान हुई एक घटना के बाद की गई, जब एंडी फ्लावर चौथे अंपायर से बहस करते नजर आए थे। आईपीएल की आचार संहिता तोड़ने के मामले में उन पर ये जुर्माना लगाया गया है। फ्लावर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।

एंडी पर बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना


आईपीएल ने एक बयान में कहा, “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर पर खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 नियम का उल्लंघन करने के कारण उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।” बयान में आगे कहा गया, “एंडी को आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो ‘मैच के दौरान सुनाई देने वाली 'ऑडिबल ऑब्सेनिटी' (सुनाई देने वाले अपशब्द) के इस्तेमाल’ से जुड़ा है।

“एंडी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सजा को भी मान लिया।” ये घटना 17.2 ओवर में हुई, जब एंडी ने चौथे अंपायर से गुस्से में बात की।

आरसीबी ने मुंबई को हराया

रसिख सलाम ने आखिरी गेंद पर राज बावा के खिलाफ दो रन लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मुंबई इंडियंस पर दो विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। इस जीत के साथ बेंगलुरु फिर से जीत की राह पर लौट आया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने नमन धीर की 47 रन की शानदार पारी की मदद से 7 विकेट पर 166 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए बेंगलुरु की टीम को क्रुणाल पांड्या की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी से बड़ा सहारा मिला और टीम ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह मैदान इस सीजन में बेंगलुरु का दूसरा ‘होम ग्राउंड’ था।

खत्म हुआ मुंबई-लखनऊ का सफर

डिफेंडिंग चैंपियन और मौजूदा अंक तालिका में टॉप पर चल रही आरसीबी की इस जीत ने मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को खत्म कर दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही दिन में चेन्नई सुपर किंग्स से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, जबकि बेंगलुरु से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस का सफर भी समाप्त हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।