CSK vs DC : आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। बता कि ये मैच चेन्नई के घर में यानी चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मुकाबले में टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 183 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। दिल्ली की ओर से केएल राहुल मे तूफानी पारी खेली है। केएल ने ताबड़तोड़ 77 रनों की पारी खेली। चेन्नई को इस मैच में जीत के लिए 184 रनों का टारगेट मिला है। 20वें ओवर में दिल्ली को दो बड़ा झटके लगे।
