Get App

IPL 2026: वैभव ने क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड को किया तहस-नहस, 'बेबी बॉस' की बैटिंग का मुरीद हुआ ये वेस्टइंडीज का खिलाड़ी

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी बनाने के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए थे। लेकिन इस रिकॉर्ड को वो नहीं तोड़ पाए। आईपीएल इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड अभी भी वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 28, 2026 पर 2:45 PM
IPL 2026: वैभव ने क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड को किया तहस-नहस, 'बेबी बॉस' की बैटिंग का मुरीद हुआ ये वेस्टइंडीज का खिलाड़ी
IPL 2026: वैभव ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा लंबे छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बुधवार 27 मई को खेले गए आईपीएल एलिमिनेटर मुकाबले में एक नया इतिहास बना दिया। मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए। अपनी पारी के दौरान वैभव ने 12 लंबे छक्के लगाए और इसी के साथ उन्होंने आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वैभव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने आईपीएल के 2012 सीजन में 59 छक्के लगाए थे। अब वैभव सूर्यवंशी इस आंकड़े को पार करते हुए 65 छक्कों तक पहुंच गए हैं और उनका शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है।

क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड नहीं टूटा

राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी बनाने के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए थे। लेकिन इस रिकॉर्ड को वो नहीं तोड़ पाए। आईपीएल इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड अभी भी वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव ने 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन शतक से पहले ही आउट हो गए। उनकी इस शानदार बल्लेबाज़ी ने राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर वैभव की तारीफ की। क्रिस गेल ने एक्स पर लिखा, "वैभव क्या जबरदस्त खिलाड़ी है। बहुत एंटरटेनिंग नौजवान! नई सिक्स मशीन।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें