IPL 2026: कैमरन ग्रीन को लेकर अजिंक्य रहाणे के बयान पर भड़का ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड, कही ये बात

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि कैमरन ग्रीन की पीठ में चोट है, इसलिए वह कुछ समय तक गेंदबाजी नहीं करेंगे। बोर्ड के मुताबिक इस स्थिति की पूरी जानकारी कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले से थी, इसलिए मैच में ग्रीन का बॉलिंग न करना इसी कारण से जुड़ा हुआ है।

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 3:13 PM
Story continues below Advertisement
बोर्ड के मुताबिक इस स्थिति की पूरी जानकारी कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले से थी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। वही इस हार के बाद केकेआर के कैमरन ग्रीन को गेंदबाजी न देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। बता दें केकेआर ने कैमरन ग्रीन पर 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। मैच हारने के बाद जब कप्तान अजिंक्य रहाणे से ग्रीन की गेंदबाजी को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि "यह सवाल आपको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए।"। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि कैमरन ग्रीन की पीठ में चोट है, इसलिए वह कुछ समय तक गेंदबाजी नहीं करेंगे। बोर्ड के मुताबिक इस स्थिति की पूरी जानकारी कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले से थी, इसलिए मैच में ग्रीन का बॉलिंग न करना इसी कारण से जुड़ा हुआ है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया, "कैमरन ग्रीन की पीठ के निचले हिस्से में चोट है, जिसका इलाज और मैनेजमेंट किया जा रहा है, लेकिन इस वजह से उन्हें कुछ समय तक गेंदबाजी नहीं करनी होगी।" उन्होंने आगे कहा, "कैमरन फिलहाल भारत में अपनी गेंदबाजी की ट्रेनिंग फिर से शुरू कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह करीब 10-12 दिनों में वापसी कर सकते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स को इस पूरी स्थिति की पहले से जानकारी दे दी गई है।"

टी20 वर्ल्ड का थे हिस्सा

कैमरन ग्रीन ने रविवार रात केकेआर के लिए डेब्यू करते हुए नंबर 3 पर बल्लेबाजी की और 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम ने 220 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इससे पहले वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी। इसके बाद घर लौटकर उन्होंने शेफील्ड शील्ड के एक मैच में भी सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेला, जिससे साफ है कि वह फिलहाल गेंदबाज़ी नहीं कर रहे हैं।

कैसा था मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच में वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, डेब्यू करने वाले ब्लेसिंग मुजरबानी, सुनील नरेन और पार्ट-टाइम गेंदबाज अनुकूल रॉय सहित कुल छह गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन कोई भी असरदार प्रदर्शन नहीं कर सका। सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए, जिसका फायदा उठाते हुए मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।