Get App

IPL 2026: कैमरन ग्रीन को लेकर अजिंक्य रहाणे के बयान पर भड़का ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड, कही ये बात

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि कैमरन ग्रीन की पीठ में चोट है, इसलिए वह कुछ समय तक गेंदबाजी नहीं करेंगे। बोर्ड के मुताबिक इस स्थिति की पूरी जानकारी कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले से थी, इसलिए मैच में ग्रीन का बॉलिंग न करना इसी कारण से जुड़ा हुआ है।

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 3:13 PM
IPL 2026: कैमरन ग्रीन को लेकर अजिंक्य रहाणे के बयान पर भड़का ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड, कही ये बात
बोर्ड के मुताबिक इस स्थिति की पूरी जानकारी कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले से थी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। वही इस हार के बाद केकेआर के कैमरन ग्रीन को गेंदबाजी न देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। बता दें केकेआर ने कैमरन ग्रीन पर 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। मैच हारने के बाद जब कप्तान अजिंक्य रहाणे से ग्रीन की गेंदबाजी को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि "यह सवाल आपको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए।"। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि कैमरन ग्रीन की पीठ में चोट है, इसलिए वह कुछ समय तक गेंदबाजी नहीं करेंगे। बोर्ड के मुताबिक इस स्थिति की पूरी जानकारी कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले से थी, इसलिए मैच में ग्रीन का बॉलिंग न करना इसी कारण से जुड़ा हुआ है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया, "कैमरन ग्रीन की पीठ के निचले हिस्से में चोट है, जिसका इलाज और मैनेजमेंट किया जा रहा है, लेकिन इस वजह से उन्हें कुछ समय तक गेंदबाजी नहीं करनी होगी।" उन्होंने आगे कहा, "कैमरन फिलहाल भारत में अपनी गेंदबाजी की ट्रेनिंग फिर से शुरू कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह करीब 10-12 दिनों में वापसी कर सकते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स को इस पूरी स्थिति की पहले से जानकारी दे दी गई है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें