MS Dhoni: 'प्लेयर, कोच या फिर मेंटर बनकर...' CSK के सीईओ ने धोनी के फ्यूचर प्लान पर दिया ये बड़ा बयान

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स लीग दौर से आगे नहीं बढ़ पाई और टीम अंक तालिका में आठवें नंबर पर रही। फैंस पूरे सीजन महेंद्र सिंह धोनी को खेलते देखने का इंतजार करते रहे, लेकिन चोट के कारण वह एक भी मैच नहीं खेल सके। टीम के खराब प्रदर्शन के बीच सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की अहमियत आज भी बहुत खास है

अपडेटेड May 27, 2026 पर 3:05 PM
Story continues below Advertisement
इस सीजन चेन्नई का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और टीम 14 में से सिर्फ 6 मैच जीत सकी

MS Dhoni: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर लीग मैच में ही खत्म हो गया है। आईपीएल 2026 में चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल 8वें नंबर पर खत्म किया। वहीं आईपीएल 2026 में फैंस महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर खेलते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं धोनी आईपीएल 2026 में टीम के साथ थे, लेकिन चोट की वजह से एक भी मैच नहीं खेल पाए। वहीं हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के CEO कासी विश्वनाथन ने टीम में धोनी की जगह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, चेन्नई सुपर किंग्स टीम आज भी उनकी अहमियत बेहद खास बनी हुई है।

इस सीजन चेन्नई का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और टीम 14 में से सिर्फ 6 मैच जीत सकी। आईपीएल इतिहास में यह पहली बार हुआ जब धोनी पूरे सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए।

धोनी को लेकर कही ये बात


चेन्नई सुपर किंग्स के CEO कासी विश्वनाथन ने एक बातचीत के दौरान धोनी के भविष्य को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि, अभी धोनी के अगले फैसले पर कुछ साफ नहीं कहा जा सकता, लेकिन टीम हमेशा उनका सम्मान करती है। उन्होंने कहा, "हमने अभी तक धोनी से इस बारे में कोई बातचीत नहीं की है, क्योंकि जैसा कि सभी जानते हैं, धोनी अपने फैसले खुद लेते हैं और हम हमेशा उनकी इज्जत करते हैं। हम चाहेंगे कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हमेशा किसी न किसी भूमिका में जुड़े रहें, चाहे खिलाड़ी के तौर पर, कोच के रूप में या फिर मेंटर बनकर। आखिर में फैसला पूरी तरह उन्हीं पर निर्भर करेगा।"

धोनी को लगी थी चोट

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीम ने बताया था कि धोनी की पिंडली की चोट की वजह से शुरुआती कुछ हफ्तों तक मैदान से दूर रहेंगे। वहीं इसी बीच धोनी को दोबारा से चोट लग गई। इसके बाद धोनी के मैदान पर लौटने का इंतजार लगातार बढ़ता रहा और समय के साथ उनकी पीली जर्सी में खेलने की उम्मीद भी कम होती गई। चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच को फैंस धोनी का आखिरी मुकाबला मान रहे थे, इसी वजह से टिकटों की भारी मांग देखने को मिली।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में धोनी टीम बस से उतरे तो फैंस को लगा कि वह मैच खेल सकते हैं, लेकिन वह सिर्फ टॉस के समय ही मैदान पर नजर आए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।