आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। सीएसके को कुछ समय के लिए महेंद्र सिंह धोनी की सेवाएं नहीं मिल सकती हैं। आईपीएल 2026 से पहले धोनी के पिंडली में खिंचाव आ गया है, जिससे वह अभी रिहैब कर रहे हैं। ऐसे में टीम को अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी के बिना शुरुआती मुकाबलों में उतरना होगा।
TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी कुछ मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़े मैच में भी उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। चेन्नई ने बताया कि, वह करीब दो हफ्ते तक उपलब्ध नहीं रहेंगे, लेकिन उनकी वापसी अप्रैल के आखिरी हफ्ते से पहले होने की संभावना कम है।
धोनी कब करेंगे टीम में वापसी
चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी ने महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी को टीम के लिए बड़ा झटका बताया है। उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए निश्चित रूप से एक बड़ा नुकसान है और हमें इससे उबरना होगा।" अधिकारी ने आगे बताया, "धोनी फिलहाल आराम कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द टीम में वापसी करें।"
संजू कर सकते हैं विकेटकीपिंग
महेंद्र सिंह धोनी फिटनेस दिक्कतों के कारण नीचे बल्लेबाजी कर रहे हैं, हालांकि वह विकेटकीपिंग कर रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स के पास संजू सैमसन एक अच्छा ऑप्शन हैं। अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मैच में उनके विकेटकीपिंग करने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सीएसके को महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में उनके अनुभव और रणनीतिक समझ की कमी जरूर महसूस होगी, जो टीम के लिए अहम भूमिका निभाती है।
चेन्नई सुपर किंग्स आज के मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस के बिना उतरेगी, क्योंकि उन्हें अभ्यास के दौरान साइड स्ट्रेन हो गया था और वह अभी रिकवरी कर रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सरफराज खान के टीम के लिए डेब्यू करने की संभावना बढ़ गई है।