आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। सीएसके को कुछ समय के लिए महेंद्र सिंह धोनी की सेवाएं नहीं मिल सकती हैं। आईपीएल 2026 से पहले धोनी के पिंडली में खिंचाव आ गया है, जिससे वह अभी रिहैब कर रहे हैं। ऐसे में टीम को अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी के बिना शुरुआती मुकाबलों में उतरना होगा।
