Get App

MS Dhoni: 'ये आप मुझसे पूछ रहे हैं' धोनी के रिटायरमेंट के सवाल पर CSK के कोच ने दिया हैरान करने वाला जवाब

चेन्नई की टीम लगातार तीसरे सीजन में प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही। इस सीजन में चोट की वजह से धोनी इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए। वहीं अब फैंस के मन में सवाल है कि क्या एमएस धोनी अगले सीजन में खेलते हुए दिखाई देंगे। इस पर कोच ने अपना रिएक्शन दिया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 22, 2026 पर 3:07 PM
MS Dhoni: 'ये आप मुझसे पूछ रहे हैं' धोनी के रिटायरमेंट के सवाल पर CSK के कोच ने दिया हैरान करने वाला जवाब
एरिक सिमंस ने कहा कि टीम को इस सीजन से काफी कुछ सीखने को मिला

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर लीग चरण में ही खत्म हो गया है। चेन्नई की टीम लगातार तीसरे सीजन में प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह आईपीएल सीजन बेहद खराब रहा और टीम का सफर अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ी हार के साथ खत्म हो गया। साल 2023 में ट्रॉफी जीतने के बाद से टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। वहीं इस सीजन की शुरुआत में ये सवाल सभी के मन में था कि क्या एमएस धोनी का ये आखिरी सीजन होगा। लेकिन चोट की वजह से धोनी इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए।

वहीं अब फैंस के मन में सवाल है कि क्या एमएस धोनी अगले सीजन में खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं इस सवाल पर चेन्नई के कोच ने बड़ा रिएक्शन दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने कहा कि अगले आईपीएल सीजन में महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला सिर्फ वही करेंगे।

ये धोनी तय करेंगे

मैच के बाद बात करते हुए, एरिक सिमंस ने बताया कि धोनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान शानदार लय में नजर आए। उन्होंने कहा, “आप मुझसे ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? हम तो हमेशा ही उम्मीद में रहते हैं। ईमानदारी से कहूं तो वह गेंद को अच्छे से मार रहे थे। उनके पैर में चोट थी, जिसकी वजह से वह ठीक से दौड़ नहीं पा रहे थे और इसी कारण वह खेल नहीं सके। लेकिन नेट्स में बल्लेबाजी करते समय वह उतने ही बेहतरीन दिखे, जितना मैंने उन्हें पहले कभी देखा हैं। आखिरकार, ये फैसला सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही कर सकते हैं कि वह कब खुद को पूरी तरह तैयार महसूस करते हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें