Get App

IPL के बीच CSK को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से पूरे सीजन के लिए बाहर हुए आयुष म्हात्रे

Ayush Mhatre: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। फिलहाल टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 5:00 PM
IPL के बीच CSK को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से पूरे सीजन के लिए बाहर हुए आयुष म्हात्रे
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे का बाहर होना बड़ा नुकसान माना जा रहा है

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई के दाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए। चेन्नई के लिए आयुष म्हात्रे का बाहर होना बड़ा झटका है, क्योंकि इस सीजन में वही टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। चेन्नई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आयुष म्हात्रे को चोट लगी थी।

चोट के चलते आयुष म्हात्रे अब इस टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं पांच बार की चैंपियन टीम ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी भी खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया है।

पूरे सीजन से बाहर हुए आयुष

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बयान में कहा, “आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में लगी चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। आयुष की चोट के लिए 6-12 हफ्ते के रिहैबिलिटेशन पीरियड की जरूरत होगी। हम आयुष के जल्दी ठीक होने की दुआ करते हैं।” आयुष के बाहर होने से टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ गई है। वहीं इससे पहले धोनी चोट की वजह से आईपीएल के कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें