इंजर्ड नाथन एलिस की जगह CSK में शामिल हुए स्पेंसर जॉनसन, IPL 2026 का पहला हाफ मिस करेंगे गेंदबाज

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंजर्ड ऑलराउंडर नाथन एलिस की जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर चुना है। वहीं बड़ी खबर आ रही है कि स्पेंसर जॉनसन आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे

अपडेटेड Mar 25, 2026 पर 4:55 PM
Story continues below Advertisement
स्पेंसर जॉनसन इससे पहले आईपीएल में गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। वहीं टूर्नामेंट से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने इंजर्ड ऑलराउंडर नाथन एलिस की जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर चुना है। सीएसके ने स्पेंसर जॉनसन को 1.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। नाथन एलिस का बाहर होना सीएसके के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। बता दें नाथन एलिस को आईपीएल 2025 में 2 करोड़ में खरीदा गया था, लेकिन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह इस सीजन से बाहर हो गए।मम

स्पेंसर जॉनसन इससे पहले आईपीएल में गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। वहीं बड़ी खबर आ रही है कि स्पेंसर जॉनसन आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वह अप्रैल के तीसरे हफ्ते यानी करीब 21 से 23 अप्रैल के बीच स्क्वॉड से जुड़ सकते हैं।

कब जुड़ेगे टीम से जॉनसन


चेन्नई सुपर किंग्स ने ने ट्वीट किया, “येलो से येलोव तक, ऑस्ट्रेलिया से पेस बूस्ट आ रहा है। नोट: स्पेंसर जॉनसन ने नाथन एलिस की जगह ली है और वह 21 से 23 अप्रैल के बीच टीम से जुड़ेंगे।” स्पेंसर जॉनसन घरेलू क्रिकेट में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हैं। बुधवार को टीम के कोच रयान हैरिस ने उनकी स्ट्रेस फ्रैक्चर चोट को लेकर अपडेट दिया।

कोच ने दी जानकारी

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक रयान हैरिस ने कहा, “मुझे लगता है कि चार या पांच दिन पहले उन्हें अपनी पीठ को लेकर अच्छी खबर मिली है। अब उनकी पीठ का क्रैक पूरी तरह ठीक हो गया है। पिछले 8-10 महीने उनके लिए काफी मुश्किल रहे, लेकिन अच्छी बात यह है कि वह फिर से गेंदबाजी करने लगे हैं और वापसी के लिए तैयार हो रहे हैं।”

आईपीएल अच्छा मौका

उन्होंने आगे कहा, “आईपीएल में उनके खेलने का एक मौका बन सकता है। हम अभी देख रहे हैं कि वहां क्या स्थिति बनती है। जाहिर है, प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने से पहले उन्हें काफी गेंदबाजी करनी होगी और हम इसी पर काम कर रहे हैं। लेकिन स्पेंस को फिर से मैदान पर खेलते देखना अच्छा होगा। पिछले दो सालों में उनकी किस्मत भी ज्यादा साथ नहीं दे पाई है।”

रयान हैरिस ने बताया कि वह स्पेंसर जॉनसन के साथ मिलकर उनके गेंदबाजी एक्शन में थोड़ा बदलाव कर रहे हैं, ताकि उनकी पीठ पर दोबारा चोट न आए और वह आसानी से खेल सकें।

ये संभालेंगे गेंदबाजी

स्पेंसर जॉनसन की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और जैक फॉल्क्स संभालेंगे। इनके साथ इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन भी टीम का हिस्सा होंगे। वहीं भारतीय गेंदबाजों में खलील अहमद, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह जैसे खिलाड़ी टीम के पेस अटैक को मजबूती देंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।