CSK vs DC : आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। ये मैच चेन्नई के घर में यानी चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो उसके लिए काफी सही साबित हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 183 रन बनाए। वहीं इस टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई 158 रन ही बना सकी। इसके साथ ही चेन्नई को अपने घर में ही आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। कुछ दिन पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और अब दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को उनके ही घर में हरा दिया है।