Get App

CSK vs KKR Pitch Report: पहली जीत की तलाश में केकेआर, चेन्नई के खिलाफ कैसे मिलेगी जीत! पिच रिपोर्ट से लेकर प्लेइंग 11 तक...यहां जानें सबकुछ

CSK vs KKR Pitch Report: आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच चेपॉक में खेला जाएगा। कोलकाता की टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है। प्वाइंट्स टेबल में केकेआर की टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर हैं। वहीं चेन्नई की टीम 4 मैचों में 1 जीत के साथ 9वें स्थान पर है। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और मौसम का हाल

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 7:27 PM
CSK vs KKR Pitch Report: पहली जीत की तलाश में केकेआर, चेन्नई के खिलाफ कैसे मिलेगी जीत! पिच रिपोर्ट से लेकर प्लेइंग 11 तक...यहां जानें सबकुछ
CSK vs KKR Pitch Report: मैच से पहले जानें CSK या KKR में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है

CSK vs KKR Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। वहीं आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच शाम 7.30 बजे चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा में खेला जाएगा। लगातार तीन मैच हारने के बाद पिछले मैच में चेन्नई ने शानदार वापसी करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की है। वहीं कोलकाता की टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है। कोलकाता ने आईपीएल 2026 में अब तक खेले 4 मैचों में 3 में हार और 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

मुकाबले में चेन्नई की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं कोलकाता की टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है। आइए मैच से पहले जानते हैं CSK या KKR में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

सबसे पहले जान लेते हैं कि CSK और KKR के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो चेन्नई और कोलकाता के बीच 32 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो चेन्नई की टीम काफी आगे नजर आती है। 32 मैचों में से 20 बार चेन्नई विनर रही है, जबकि 11 मैचों में कोलकाता की जीत हुई है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बिना रिजल्ट रहा है। इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो चेन्नई का हाईएस्ट स्कोर 235 और कोलकाता का 202 हाईएस्ट स्कोर रहा है। वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो चेन्नई का 103 और कोलकाता का 107 रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें