CSK vs MI Pitch Report: आईपीएल 2026 में अब सभी 10 टीमों के बीच प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की दौड़ शुरू हो गई है। सभी टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। वहीं आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 2 मई को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर यहां आई हैं। चेन्नई और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद होगी।
आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले दोनों टीमें 23 अप्रैल को दोनों टीमें वानखेड़े में एक-दूसरे से भिड़े थी। इस मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को हराया था।
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने अपने पहले आठ मैचों में सिर्फ तीन जीत हासिल की हैं। ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए चेन्नई को बाकी लीग मुकाबलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वहीं मुंबई की टीम अब तक खेले 8 मैचों में 2 में जीत और 6 मुकाबलों में हार मिली है। प्वांइट्स टेबल में मुंबई 9वें स्थान पर हैं तो वहीं चेन्नई 6वें स्थान पर है।
मैच से पहले जानें CSK या MI में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।
दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच टी20 क्रिकेट में अब तक 42 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस ने 22 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को 20 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर: उर्विल पटेल
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर
इम्पैक्ट प्लेयर: रॉबिन मिंज
चेन्नई की पिच पर किसे मिलेगा फायदा
चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर अच्छा बाउंस देखने को मिला है। यहां रन बनाना आसान नहीं रहता, लेकिन मौजूदा आईपीएल सीजन में बल्लेबाजों का दबदबा ज्यादा रहा है, इसलिए अगले मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। इस सीजन में यहां खेले गए पांच मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने ज्यादा जीत हासिल की है।
चेन्नई में मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। दूसरी पारी में ओस बड़ा असर डाल सकती है, जिससे टारगेट का पीछा करने वाली टीम के लिए बल्लेबाजी आसान हो सकती है। वहीं बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए पूरा मैच बिना रुकावट के होने की उम्मीद है।