Get App

CSK vs MI Pitch Report: चेन्नई से मिली हाल का बदला लेने उतरेगी मुंबई! जानें चेपॉक की पिच में किसे होगा फायदा

CSK vs MI Pitch Report: आईपीएल 2026 में 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) चेपॉक में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। दोनों ही टीमें अपना पिछला हारकर यहां आई हैं, ऐसे में दोनों टीमों के बीच में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और कैसी होगी पिच रिपोर्ट

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 01, 2026 पर 6:46 PM
CSK vs MI Pitch Report: चेन्नई से मिली हाल का बदला लेने उतरेगी मुंबई! जानें चेपॉक की पिच में किसे होगा फायदा
MI vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का ये दूसरा मुकाबला है

CSK vs MI Pitch Report: आईपीएल 2026 में अब सभी 10 टीमों के बीच प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की दौड़ शुरू हो गई है। सभी टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। वहीं आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 2 मई को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर यहां आई हैं। चेन्नई और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद होगी।

आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले दोनों टीमें 23 अप्रैल को दोनों टीमें वानखेड़े में एक-दूसरे से भिड़े थी। इस मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को हराया था।

दोनों टीमों का प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने अपने पहले आठ मैचों में सिर्फ तीन जीत हासिल की हैं। ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए चेन्नई को बाकी लीग मुकाबलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वहीं मुंबई की टीम अब तक खेले 8 मैचों में 2 में जीत और 6 मुकाबलों में हार मिली है। प्वांइट्स टेबल में मुंबई 9वें स्थान पर हैं तो वहीं चेन्नई 6वें स्थान पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें