CSK vs SRH Pitch Report: बारिश डालेगी चेन्नई और हैदराबाद के मुकाबले में खलल? जानें कैसा होगा का मौसम

CSK vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें 18 मई को चेपॉक में खेलेंगी। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों को ये मुकाबला जीतना जरूरी है। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

अपडेटेड May 17, 2026 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
CSK vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा

CSK vs SRH Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 यानी आईपीएल अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ चला है। आईपीएल की 10 टीमों में से 8 टीमों के बीच प्लेऑफ को लेकर जंग चल रही है। आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 18 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के अब तक खेले 12 मुकाबलों में 6 में जीत और 6 में हार मिली है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 12 मैचों में 7 में जीत और 5 में हार मिली है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमें मुकाबले जीतने के इरादे से उतरेंगी।

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ये मुकाबला बेहद अहम होने वाला है। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत हासिल करना चाहेंगी। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2026 में चेन्नई का प्रदर्शन


5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में 12 मैचों में छह जीत और छह हार दर्ज की हैं और टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर बनी हुई है। शुरुआती तीन मुकाबले हारने के बाद भी CSK ने प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। हालांकि पिछले मैच में टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा था। अब टूर्नामेंट में बने रहने के लिए चेन्नई को यह अहम मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

आईपीएल 2026 में हैदराबाद का प्रदर्शन

सनराइजर्स हैदराबाद अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ी हार झेलकर चेन्नई पहुंचेगी। इसके बावजूद SRH ने इस सीजन में 12 मैचों में सात जीत हासिल की हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। अगर हैदराबाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है, तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना और मजबूत हो जाएगी।

चेन्नई -हैदराबाद में किसका पलड़ा भारी

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है और टीम ने 16 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को 8 मुकाबलों में सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच टाई या बिना नतीजे के खत्म नहीं हुआ है।

CSK-SRH की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा/MS धोनी (विकेट कीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड

कैसी होगी दिल्ली की पिच

चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) लंबे समय से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है। वहीं पिछले कुछ सालों में यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए भी बेहतर हुई है और अब रन बनाना पहले से आसान हो गया है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, लेकिन तेज गेंदबाजों को हवा और पिच से मूवमेंट मिलती है। वहीं स्पिनर्स को भी अच्छा टर्न और पकड़ मिलती है, जिससे मैच में गेंदबाजों की भूमिका अहम बनी रहती है।

बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान मौसम खराब रह सकता है। मैच के समय चेन्नई में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि नमी 83 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। हवा की रफ्तार लगभग 16.8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे मुकाबले में रुकावट आ सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।