Gujarat Titans Vs Delhi Capitals : आईपीएल 2025 का कारवां अब अपने चौथे हफ्ते में पहुंच गया है। पिछले एक महीने से जारी आईपीएल के इस सीजन में फैंस को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। वहीं IPL का 35वां मैच 19 अप्रैल शनिवार को दोपहर 3.30 बजे दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL के इस सीजन में GT ने अब तक 6 मैच खेले, जिसमें से चार में उसकी जीत हुई और 2 में हार। जबकि दिल्ली ने अब तक 5 मैच खेले और 4 में उसे जीत मिली, जबकि 1 में हार हुई। तो चलिए मैच से पहले जानते हैं गुजरात और दिल्ली में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।
