Get App

Rishabh Pant: कुलदीप यादव को धक्का देकर क्रीज से किया बाहर फिर... ऋषभ पंत के मजाकिया अंदाज का वीडियो वारयल

Rishabh Pant: आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने 1 विकेट से जीत दर्ज की। लखनऊ के कप्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुलदीप यादव के साथ मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2025 पर 1:08 AM
Rishabh Pant: कुलदीप यादव को धक्का देकर क्रीज से किया बाहर फिर... ऋषभ पंत के मजाकिया अंदाज का वीडियो वारयल
लखनऊ के कप्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

Rishabh Pant: आईपीएल 2025 के 18वें सीजन का आगाज हो चुका है। आईपीएल में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने 1 विकेट से जीत दर्ज की। इस बार लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत है जो पिछले सीजन दिल्ली के कप्तान थे। ऋषभ पंत स्टंप माइक से कई ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है।

लखनऊ के कप्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुलदीप यादव के साथ मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

18वें ओवर में रवि बिश्नोई ने ऑफ स्टंप पर तेज गेंद डाली। कुलदीप ने बैकफुट से शॉट खेलने की कोशिश किए, लेकिन गेंद विकेटकीपर के पास चली गई। ऋषभपंत ने तेजी से गेंद पकड़ ली और कुलदीप को क्रीज से बाहर कर दिया। इसके बाद पंत ने बेल्स गिराकर आउट करने की कोशिश की। हालांकि, कुछ देर बाद कुलदीप यादव रन आउट हो गए। आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज कर ली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें