Get App

DC vs RR Highlights : IPL 2025 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने मारी बाजी, बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को दी ऐसे मात

DC vs RR Highlights: दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 4 विकेट खोकर 188 रन ही बना सकी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल के इस सीजन का पहला सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रनों की बनाए, जिसे दिल्ली ने आसानी से हासिल कर लिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2025 पर 12:16 AM
DC vs RR Highlights : IPL 2025 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने मारी बाजी, बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को दी ऐसे मात
DC vs RR Highlights: आईपीएल 2025 का 32वें मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को सुपर ओवर में हराया

DC vs RR Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल के इस सीजन का पहला सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 गेंदों में 11 रनों की बनाए। सुपर ओवर में राजस्थान के दोनों बल्लेबाज रन आउट हो गए। इस सुपर ओवर में दिल्ली से केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने संदीप शर्मा के खिलाफ 4 गेंद पर टारगेट हासिल कर लिया। स्टब्स ने जीत का छक्का लगाया।

इससे पहले मिचेल स्टार्क ने 20वें ओवर में 9 रन डिफेंड किए, उन्होंने 8 ही रन दिए और मैच टाई करा दिया। मिचेल स्टार्क ने इस ओवर में ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर के खिलाफ 8 ही रन दिए। आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे, जुरेल रन पूरा नहीं कर सके और रन आउट हो गए। इस मैच में दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 4 विकेट खोकर 188 रन ही बना सकी।

188 रनों का था टारगेट

बता दें कि दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। दिल्ली की ओर से कप्तान अक्षर पटेल ने 34 और अभिषेक पोरेल ने 49 रनों की पारी खेली। वहीं राजस्थान को इस मुकाबले को जीतने के लिए 189 रनों का टारगेट मिला, जिसे उन्होंने 20वें ओवर में ही हासिल कर लिया। राजस्थान की ओर से नीतीश राणा और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच को राजस्थान ने 7 विकेट से अपने नाम किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें