Get App

DC vs RR: राजस्थान के खिलाफ जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी दिल्ली, मैच से पहले जानें किसका पलड़ा भारी

DC vs RR: इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स जीत के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। क्योंकि इस सीजन में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स ने चार मैच में जीत दर्ज की है और एक मैच में हार। दिल्ली को उसके घर में मुंबई ने एक रोमांचक मुकाबले में मात दी थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने पिछले दोनों मुकाबले गंवाए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 16, 2025 पर 2:51 PM
DC vs RR: राजस्थान के खिलाफ जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी दिल्ली, मैच से पहले जानें किसका पलड़ा भारी
DC vs RR: जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी दिल्ली

DC vs RR Pitch Report: IPL 2025 यानी इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन अब अपने चौथे हफ्ते में पहुंच गया है। इस सीजन के 25 दिनों में अब तक कई बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले हैं। वहीं आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। यह मुकाबला 16 अप्रैल को शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स जीत के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। क्योंकि इस सीजन में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स ने चार मैच में जीत दर्ज की है और एक मैच में हार। दिल्ली को उसके घर में मुंबई ने एक रोमांचक मुकाबले में मात दी थी।  वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने पिछले दोनों मुकाबले गंवाए हैं। तो चलिए मैच से पहले जानते हैं DC या RR में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

सबसे पहले जान लेते हैं कि DC और RR के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 29 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो राजस्थान रॉयल्स की टीम थोड़ी आगे नजर आती है। 29 मैचों में से 14 बार DC विनर रही है, जबकि 16 मैच में RR की जीत हुई है। दोनों टीमों के बीच ऐसा एक भी मैच नहीं है जिसका कोई रिजल्ट नहीं आया हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें