DC vs RR Pitch Report: दिल्ली-राजस्थान के बीच 'करो या मरो' का मुकाबला, जानें कैसी होगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच
DC vs RR Pitch Report: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह मजबूत करने के इरादे से अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) का आमना-सामना होगा। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये मुकाबला बेहद अहम होने वाला है। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत हासिल करना चाहेंगी। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
RR vs DC Pitch Report: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है
DC vs RR Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 यानी आईपीएल अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ चला है। आईपीएल में प्लेऑफ के मुकाबले 26 मई से खेले जाएंगे। वहीं प्लेऑफ की रेस से मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। वहीं प्लेऑफ के लिए बची हुई 8 टीमों के बीच मुकाबला है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला 17 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 में से 5 मुकाबले जीतकर और 7 मुकाबले हारकर उतर रही है, वहीं रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स की टीम 11 में से 6 मुकाबले जीतकर और 5 मुकाबले हारकर उतरेगी। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के इरादे से उतरेंगी।
दिल्ली-राजस्थान दोनों प्लेऑफ की रेस में
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये मुकाबला बेहद अहम होने वाला है। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत हासिल करना चाहेंगी। दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैचों में सिर्फ 10 अंक हैं और टीम के लिए अब हर मैच करो या मरो जैसा बन चुका है। अगर दिल्ली यह मुकाबला हारती है, तो उसका प्लेऑफ का सपना लगभग खत्म हो जाएगा। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 12 अंकों के साथ बेहतर स्थिति में है।
आईपीएल 2026 में दिल्ली का प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन टॉप-4 में पहुंचने के लिए उसे अब किसी चमत्कार जैसी स्थिति की जरूरत है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम के पास लीग चरण में सिर्फ दो मैच बचे हैं और इनमें से किसी एक में भी हार मिलने पर उसका सफर खत्म हो जाएगा। अच्छी शुरुआत के बावजूद दिल्ली अब मुश्किल स्थिति में पहुंच गई है।
आईपीएल 2026 में राजस्थान का प्रदर्शन
वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम 11 मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। टीम कई बार अंक तालिका में टॉप पर भी पहुंची, लेकिन बाद में अहम मुकाबलों में जीत हासिल नहीं कर सकी। अब राजस्थान के पास लीग चरण में तीन मैच बाकी हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल कर टीम अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी।
दिल्ली-राजस्थान में किसका पलड़ा भारी
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स ने 16 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा देखने को मिलता है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी माना जाता है, लेकिन आईपीएल 2026 में यहां अलग-अलग तरह के मुकाबले देखने को मिले हैं। इस सीजन में यहां अब तक छह मैच खेले गए हैं। एक मैच में कुल 529 रन बने, जबकि एक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में इस मैदान पर होने वाला अगला मैच भी काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है।
कैसा होगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला शाम के समय खेला जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश के आसार नहीं हैं और आसमान लगभग साफ रहने की उम्मीद है। वहीं नमी का स्तर करीब 25 प्रतिशत रह सकता है। ऐसे में फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है, जहां दोनों टीमें प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए पूरी ताकत लगाएंगी।