'अभी सिर्फ 15 साल का है...' वैभव की सचिन तेंदुलकर से तुलना करने पर भड़का ये दिग्गज खिलाड़ी

Vaibhav Sooryavanshi: दिनेश कार्तिक ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज बल्लेबाज से करने को गलत बताया है। दिनेश कार्तिक ने कहा कि सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव पर इतनी बड़ी उम्मीदों का दबाव डालना ठीक नहीं होगा। इस युवा खिलाड़ी को बिना किसी तुलना के अपने खेल पर ध्यान देने का मौका मिलना चाहिए

अपडेटेड May 22, 2026 पर 4:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिनेश कार्तिक ने कहा कि सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव पर इतनी बड़ी उम्मीदों का दबाव डालना ठीक नहीं होगा

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में है। वैभव ने राजस्थान के लिए कई अच्छी पारियां खेली है। वहींवैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के सबसे शानदार खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। इस युवा बाएं हाथ के ओपनर ने 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं और 236.32 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में टॉप पर बने हुए हैं। वहीं हाल ही में भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज बल्लेबाज से करने को गलत बताया है।

दिनेश कार्तिक ने कहा कि सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव पर इतनी बड़ी उम्मीदों का दबाव डालना ठीक नहीं होगा। इस युवा खिलाड़ी को बिना किसी तुलना के अपने खेल पर ध्यान देने का मौका मिलना चाहिए।

वैभव को लेकर दिनेश ने क्या कहा


iQOO के क्वेस्ट टॉक पॉडकास्ट के आने वाले एपिसोड में बोलते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर से करना सही नहीं है। कार्तिक ने कहा, “वैभव जो कर रहा है, वह सच में बहुत खास है। लेकिन मैं नहीं चाहता कि लोग उसे अगला सचिन कहें, क्योंकि वह अभी सिर्फ 15 साल का है और अपनी उम्र में बेहतरीन खेल दिखा रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “सचिन तेंदुलकर ने अपने समय में जो हासिल किया, वह बेहद शानदार था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की परिस्थितियां और चुनौतियां अलग होंगी।”

मैदान के बाहर ज्यादा दबाव

कार्तिक ने बताया कि आज के युवा खिलाड़ियों पर सोशल मीडिया और लोगों की लगातार नजरों की वजह से मैदान के बाहर ज्यादा दबाव रहता है। कार्तिक ने आगे कहा, “सचिन के सामने मैदान के अंदर और बाहर दोनों तरह की चुनौतियां थीं, वहीं वैभव के लिए मैदान के बाहर का दबाव ज्यादा बड़ा होगा। उसके पास शानदार क्रिकेटिंग स्किल्स हैं, जो उसे इन चीजों से निपटने में मदद करेंगी।” वैभव सूर्यवंशी ने इस आईपीएल सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खूब प्रभावित किया है और वह सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।