Get App

'अभी सिर्फ 15 साल का है...' वैभव की सचिन तेंदुलकर से तुलना करने पर भड़का ये दिग्गज खिलाड़ी

Vaibhav Sooryavanshi: दिनेश कार्तिक ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज बल्लेबाज से करने को गलत बताया है। दिनेश कार्तिक ने कहा कि सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव पर इतनी बड़ी उम्मीदों का दबाव डालना ठीक नहीं होगा। इस युवा खिलाड़ी को बिना किसी तुलना के अपने खेल पर ध्यान देने का मौका मिलना चाहिए

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 22, 2026 पर 4:56 PM
'अभी सिर्फ 15 साल का है...' वैभव की सचिन तेंदुलकर से तुलना करने पर भड़का ये दिग्गज खिलाड़ी
दिनेश कार्तिक ने कहा कि सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव पर इतनी बड़ी उम्मीदों का दबाव डालना ठीक नहीं होगा

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में है। वैभव ने राजस्थान के लिए कई अच्छी पारियां खेली है। वहींवैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के सबसे शानदार खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। इस युवा बाएं हाथ के ओपनर ने 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं और 236.32 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में टॉप पर बने हुए हैं। वहीं हाल ही में भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज बल्लेबाज से करने को गलत बताया है।

दिनेश कार्तिक ने कहा कि सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव पर इतनी बड़ी उम्मीदों का दबाव डालना ठीक नहीं होगा। इस युवा खिलाड़ी को बिना किसी तुलना के अपने खेल पर ध्यान देने का मौका मिलना चाहिए।

वैभव को लेकर दिनेश ने क्या कहा

iQOO के क्वेस्ट टॉक पॉडकास्ट के आने वाले एपिसोड में बोलते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर से करना सही नहीं है। कार्तिक ने कहा, “वैभव जो कर रहा है, वह सच में बहुत खास है। लेकिन मैं नहीं चाहता कि लोग उसे अगला सचिन कहें, क्योंकि वह अभी सिर्फ 15 साल का है और अपनी उम्र में बेहतरीन खेल दिखा रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “सचिन तेंदुलकर ने अपने समय में जो हासिल किया, वह बेहद शानदार था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की परिस्थितियां और चुनौतियां अलग होंगी।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें