'50 करोड़ खर्च किए और एक जीत...' IPL में फेल हुए पंत-पूरन, खराब फॉर्म पर किसने कही दी ये बात

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शुरुआत कमजोर रही है। ऋषभ पंत और निकोलस पूरन की फॉर्म ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। वहीं साइमन डूल ने भी पूरन के लगातार खराब प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 4:41 PM
Story continues below Advertisement
निकोलस पूरन और पंत का इस सीजन का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है

लखनऊ सुपर जायंट्स की इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शुरुआत अच्छी नहीं रही है। आईपीएल 2026 में अब तक खेले 6 मुकाबलों में दो में जीत दर्ज की है। वहीं टीम की हार की बड़ी वजह टॉप ऑर्डर का उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं रहा है। टीम के ओपनर बल्लेबाज एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं ऋषभ पंत और निकोलस पूरन की खराब फॉर्म टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता बन गई है। वहीं इस न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल ने पूरन के लगातार खराब प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए उनकी आलोचना भी की है।

निकोलस पूरन का इस सीजन का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। उन्होंने 6 पारियों में सिर्फ 51 रन बनाए हैं, उनका औसत 8.50 और स्ट्राइक रेट करीब 79.68 है। लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 में अबतक खेले 6 मैचों में सिर्फ 4 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है।

इन खिलाड़ियों की फॉर्म बनी मुसीबत


साइमन डूल ने लखनऊ के प्रदर्शन पर क्रिकबज पर कहा, "लखनऊ की सबसे बड़ी समस्या तीन विदेशी खिलाड़ी हैं। आपके टॉप पांच में तीन विदेशी बैटर हैं। उनमें से एक, एडेन मार्करम ने कुछ परफॉर्मेंस दी हैं। मिचेल मार्श ने ज्यादा कुछ नहीं किया है और निकोलस पूरन ने बिल्कुल कुछ नहीं किया है। यही आपकी सबसे बड़ी समस्या है।" उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने असल में कहा कि आयुष बदोनी अब ओपनिंग करेंगे। वे बदोनी को टॉप पर ओपनिंग कराकर उन्हें फ्री करने की कोशिश कर रहे हैं। यही फैसला है।"

बैटिंग ऑर्डर में किए बदलाव

लखनऊ ने इस सीजन में अपनी ओपनिंग और बैटिंग ऑर्डर में कई बार बदलाव किए हैं। पहले ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ने ओपनिंग की, जबकि एडेन मार्करम नंबर 3 और निकोलस पूरन मिडिल ऑर्डर में खेले। बाद में पंत को नंबर 3 पर भेजा गया और मार्करम-मार्श को ओपनिंग दी गई। आरसीबी के खिलाफ पूरन को ऊपर भेजा गया, लेकिन वह नहीं चला। फिर पंजाब किंग्स के मैच में आयुष बदोनी को मार्श के साथ ओपनिंग में उतारा गया। बैटिंग ऑर्डर में हो रहे बदलाव पर डूल ने कहा, "वे बस अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर श्योर नहीं हैं। उन्होंने कुछ ढूंढने की कोशिश में शुरुआत में ही बदलाव किए हैं।"

सिर्फ एक गेम जीताया है

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके अलावा टीम ने निकोलस पूरन को भी 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। साइमन डूल ने कहा, “ऋषभ पंत ने उन्हें बैट से एक गेम जिताया है और उसके अलावा कुछ नहीं। आपने दो खिलाड़ियों, पंत और निकोलस पूरन पर 50 करोड़ खर्च किए हैं, जिन्होंने आपको एक गेम जिताया है। आपका लगभग आधा पर्स दो खिलाड़ियों पर है जिन्होंने आपको एक गेम जिताया है।” पंत और पूरन दोनों ही खिलाड़ी अभी तक कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।