Virat Kohli: विराट कोहली के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर किए गए! जर्मन मॉडल का बड़ा खुलासा

साल की शुरुआत में विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की एक तस्वीर लाइक होने के बाद वह अचानक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई थीं। वहीं हाल ही में लिजलैज ने एक इंटरव्यू में बताया कि कुछ लोग विराट कोहली के खिलाफ गलत बातें कहने के लिए पैसों का ऑफर दिया था

अपडेटेड May 12, 2026 पर 4:07 PM
Story continues below Advertisement
लिजलैज की एक तस्वीर लाइक होने के बाद वह अचानक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई थीं

जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर विराट कोहली द्वारा लिजलैज की एक फोटो लाइक किए जाने के बाद इन्फ्लुएंसर की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। लिजलैज ने बताया कि अचानक मिली इस पॉपुलैरिटी की वजह से उनको कई नए ऑफर मिलने लगे, जिनमें ब्रांड प्रमोशन और रियलिटी शो शामिल थे। वहीं लिललैज ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है। लिजलैज ने दावा किया कि कुछ लोग विराट कोहली के खिलाफ गलत बातें कहने के लिए पैसों का ऑफर दिया था। इन्फ्लुएंसर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया है।

इस वजह से चर्चा में आई थी लिजलैज

इस साल की शुरुआत में विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से लिजलैज की एक तस्वीर लाइक होने के बाद वह अचानक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई थीं। कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 273 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यही वजह है कि उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी पर फैंस की हमेशा नजर रहती है और छोटी सी बात भी तेजी से वायरल हो जाती है।


लिजलैज ने क्या कहा

लिजलैज ने फिल्मीमंत्रा से बातचीत में कहा, "कुछ लोग चाहते थे कि मैं विराट कोहली पर कमेंट करूं और ऐसी बातें कहूं जो उन्होंने कभी नहीं कही। लेकिन मैं ऐसा क्यों करूंगी? वह मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। मैं पैसों के लिए उनके बारे में गलत बातें क्यों कहूं?" इन्फ्लुएंसर ने यह भी माना कि उन्हें रातों-रात मिली इस लोकप्रियता पर काफी हैरानी हुई थी। लिजलैज ने कहा, "मुझे इसके बारे में तब पता चला जब लोगों ने मुझे कॉल करना शुरू कर दिया। मैंने अपने नोटिफिकेशन में भी इसे नहीं देखा था। फिर मैंने गूगल खोला और वहां मेरे बारे में कई पेज बने हुए थे। यह मेरे लिए बहुत अजीब था।"

मिले नए मौके

लिजलैज ने इंडिया और जर्मनी के लोगों के रिएक्शन में फर्क के बारे में भी बात की। उन्होंने मजाक में कहा, "इंडिया में लोग पूछ रहे थे, 'लिजलैज कौन है?' लेकिन जर्मनी में हेडलाइन चल रही थी, 'विराट कोहली कौन हैं?' क्योंकि वहां क्रिकेट ज्यादा पॉपुलर नहीं है।" लिजलैज की बढ़ती ऑनलाइन लोकप्रियता ने उन्हें नया प्रोफेशनल मौका भी दिलाया। हाल ही में उन्हें जर्मनी और ऑस्ट्रिया के बीच खेले गए एक मैच में एंकरिंग करने का मौका मिला।

लिजलैज ने आगे बताया कि उन्हें कई कोलेबोरेशन रिक्वेस्ट और बड़े ब्रांड प्रमोशन ऑफर मिले हैं, जिनमें ऑनलाइन कसीनो के प्रस्ताव भी शामिल थे। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत ज्यादा पैसों के ऑफर मिले, लेकिन मैं अपनी वैल्यूज के खिलाफ कुछ भी प्रमोट नहीं करना चाहती।"

आईपीएल में खेले रहे विराट कोहली

विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल रहे हैं। टीम ने अब तक 11 मैचों में सात जीत हासिल की है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंचने के काफी करीब है। वहीं, बुधवार को टीम का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।