GT vs DC Highlights: IPL का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस ने मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात को इस मैच को जीतने के लिए 204 रनों का टारगेट मिला। उन्होंने शानदार 97 रन जड़े। इस पारी की वजह से गुजरात ने ये मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया। अंतिम ओवर में गुजरात को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी। राहुल तेवतिया ने दो गेंदों में ही गुजरात को जीत दिला दी। इस जीत के साथ गुजरात प्वॉइंट्स टेबल में नंबर वन पर पहुंच गई है।
