Get App

GT vs MI Highlights: सूर्या-हार्दिक नहीं दिला सके मुंबई को जीत, गुजरात ने 36 रन से हराया, यहां पलटी बाजी

IPL 2025 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किया। गुजरात ने मुंबई को 36 रनों से मात दी। इसके साथ ही गुजरात ने आईपीएल 2025 में जीत का खाता खोला है। वहीं मुंबई को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2025 पर 11:41 PM
GT vs MI Highlights: सूर्या-हार्दिक नहीं दिला सके मुंबई को जीत, गुजरात ने 36 रन से हराया, यहां पलटी बाजी
गुजरात ने मुंबई को 36 रनों से मात दी।

IPL 2025 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किया। गुजरात ने मुंबई को 36 रनों से मात दी। इसके साथ ही गुजरात ने आईपीएल 2025 में जीत का खाता खोला है। वहीं मुंबई को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

गुजरात ने जीता मुकाबला

मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने मुंबई को जीत के लिए 196 रनों का टॉरगेट दिया। वहीं 197 रनों का टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहले ओवर में ही झटका लगा। रोहित शर्मा 4 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज ने रोहित को क्लीन बोल्ड किया। मुंबई ने शुरुआती 6 ओवर में दो विकेट खोकर 48 रन बनाए।

सिराज का कमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें