Get App

GT vs SRH Highlights: जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में आगे पहुंची गुजरात, हैदराबाद की मिली सातवीं हार

GT vs SRH Highlights: पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 224 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात की ओर से शुभमन गिल (76), साई सुदर्शन (48) और जोस बटलर ने 64 रन की पारी खेली। 225 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की पूरी टीम 20 ओवर में 186 रन ही बना पाई और ये मुकाबला गुजरात ने 38 रन से जीत लिया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 03, 2025 पर 12:05 AM
GT vs SRH Highlights: जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में आगे पहुंची गुजरात, हैदराबाद की मिली सातवीं हार
GT vs SRH Highlights: हैदराबाद को गुजरात ने 38 रन से हराया

GT vs SRH Highlights: आईपीएल 2025 का 51वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले गेंदबाजी का फैसला सनराइजर्स के हक में नहीं गया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 224 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात की ओर से शुभमन गिल (76), साई सुदर्शन (48) और जोस बटलर ने 64 रन की पारी खेली। 225 रनों के पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 186 रन ही बना पाई।इस मैच को गुजरात ने 38 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली है।

आईपीएल 2025 में GT ने अबतक खेले 11 मैचों में 7 में जीत और 3 में हार मिली है। तो वहीं SRH को 10 मैचों में 3 में जीत और 7 में हार मिली है। पॉइंट्स टेबल में गुजरात 10 मैचों में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है तो वहीं हैदराबाद 10 मैचों में 6 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।

गिल और साई सुदर्शन का कमाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने शानदार शुरुआत की। ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मिलकर तेजी से रन बनाए। इस दौरान साई सुदर्शन ने लगातार चौके लगाए और 20 गेंदों में 45 रन बना लिए थे। पावरप्ले खत्म होने तक गुजरात का स्कोर 82 रन था और कोई विकेट नहीं गिरा था। 7वें ओवर में गुजरात को पहला झटका लगा। साई सुदर्शन 48 रन बनाकर आउट हुए। उस समय टीम का स्कोर 89 रन था। शुभमन गिल ने अच्छी बल्लेबाजी जारी रखी और 25 गेंदों में अर्धशतक (50 रन) पूरा किया। 13वें ओवर में शुभमन गिल 76 रन बनाकर रन आउट हो गए। तब गुजरात का स्कोर 155 रन पर 2 विकेट था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें