GT vs SRH Pitch Report: नंबर वन बनने की जंग, गुजरात से हैदराबाद का होगा हाइवोल्टेज मुकाबला, जाने किसका पलड़ा भारी

GT vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2026 में 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेंगी। दोनों टीमें अपना पिछला जीतकर यहां आई हैं। मैच से पहले जानें होगी अहमदाबाद की पिच और प्लेइंग 11

अपडेटेड May 11, 2026 पर 7:21 PM
Story continues below Advertisement
आईपीएल का 56वां मुकाबला 12 मई को गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा

GT vs SRH Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 यानी आईपीएल का पड़ाव अब अपने प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायट्स की टीम बाहर हो गई है। वहीं टॉप 4 में जगह बनाने के लिए 8 टीमों के बीच की होड़ मची है। वहीं आईपीएल का 56वां मुकाबला 12 मई को गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमें अपना पिछला जीतकर यहां आई हैं। वहीं दोनों ये मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेंगी।

दोनों टीमों का प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस इस समय शानदार फॉर्म में है। टीम ने 11 मैचों में 14 अंक हासिल किए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। गुजरात अपने पिछले चार मैच लगातार जीत चुकी है और अब जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। अगर टीम यह मैच जीतती है, तो वह अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच सकती है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद भी अच्छे फॉर्म में चल रही है। टीम ने अपने पिछले पांच मैचों में से चार जीते हैं। हैदराबाद भी यह मुकाबला जीतकर अंक तालिका में टॉप पर पहुंचना चाहेगी।


किसका पलड़ा भारी

गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 7 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटन्स का पलड़ा भारी रहा है और टीम ने 5 मैच जीते हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया।

गुजरात-हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (C), जोस बटलर (WK), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर: साई किशोर

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (WK), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (C), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

इम्पैक्ट प्लेयर: हर्ष दुबे

कैसी होगी अहमदाबाद की पिच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां की तेज आउटफील्ड की वजह से बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेल पाते हैं और इस मैदान पर कई हाई स्कोर वाले मैच भी देखने को मिले हैं। यहां पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, इसलिए शुरुआती ओवर बल्लेबाजों के लिए काफी अहम होंगे। इन परिस्थितियों को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

क्या बारिश डालेगी मैच में खलल?

अहमदाबाद में दिन के समय मौसम गर्म और सूखा रहेगा, जबकि शाम होते-होते हल्की ठंडक महसूस होगी। मैच की दूसरी पारी में ओस का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जिससे टारगेट का पीछा करना आसान हो सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए पूरा मैच बिना रुकावट के होने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।