Harbhajan Singh vs Sreesanth: आईपीएल का 18वां सीजन चल रहा है और फैंस रोमांचक मैचों का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। साल 2008 में शुरू हुए आईपीएल का कारवां अब 2025 में आ गया है। वहीं आईपीएल के शुरूआत में ही एक ऐसी घटना घटी थी, जिसकी चर्चा आज तक होती है। आईपीएल इतिहास के सबसे चर्चित विवादों की जब भी बात होती है तो थप्पड़ कांड सबसे पहले याद आता है। हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच मशहूर 'थप्पड़ कांड' की घटना के 17 साल हो गए हैं। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने उस दिन के अपनी हरकतों के लिए माफी मांगी है।
