IPL 2026: बीच मैदान में तिलक वर्मा पर क्यों नाराज हुए कप्तान, फिर जो हुआ...वायरल हो रहा वीडियो

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की दूसरी जीत में तिलक वर्मा का अहम योगदान रहा। उन्होंने 45 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। शुरुआत में धीमे रहने के बाद उन्होंने तेजी से रन बटोरे और मैच का रुख बदल दिया। मैच के दौरान कप्तान गुस्से में तिलक से कुछ बोलते हुए नजर आ रहे थे

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 4:05 PM
Story continues below Advertisement
तिलक वर्मा पिछली पांच पारियों में सिर्फ 43 रन ही बना सके थे

आईपीएल 2026 में लगातार चार हार के बाद मुंबई इंडियंस ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस की इस जीत में तिलक वर्मा का रोल सबसे अहम था। मुकाबले में तिलक वर्मा ने शानदार बैटिंग करते हुए 45 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। वहीं इस मैच में एक समय तिलक वर्मा 22 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने तेजी से खेलते हुए अगली 23 गेंदों में 82 रन जोड़ दिए। वहीं दूसरे स्ट्रेटेजिक टाइमआउट के दौरान कप्तान से गुस्से में तिलक से कुछ बोलते हुए नजर आ रहे थे, जिसके बाद तिलक का खेल पूरी तरह बदल गया और उन्होंने तेजी से रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

15वें ओवर तक वर्मा ने एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाई थी। फिर प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में उन्होंने जोरदार बल्लेबाजी शुरू की और एक छक्का व दो चौके जड़ दिए। इसके बाद उन्होंने लगातार तेजी से रन बनाए।

तिलक वर्मा ने लगाई सेंचुरी


सोमवार के मैच से पहले तिलक वर्मा का खराब फॉर्म चर्चा में था, क्योंकि पिछली पांच पारियों में वह सिर्फ 43 रन ही बना सके थे। पिछले मैचों में 20, 0, 14, 1 और 8 जैसे छोटे स्कोर बनाने के बाद इस बार वह पूरी तरह लय में नजर आए और 45 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। उनकी पारी में कुल आठ चौके और सात छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या (16 गेंदों पर 15 रन) ने तिलक वर्मा को तेजी से खेलने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया। दोनों के बीच 38 गेंदों में 81 रन की अच्छी साझेदारी हुई। पारी के आखिरी छह ओवरों में टीम ने 96 रन बनाए।

तिलक ने क्या कहा

एक टाइमआउट के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए तिलक वर्मा ने बताया, “जैसा कि सभी जानते हैं, हार्दिक भाई बहुत एनर्जेटिक हैं। वह चार्ज्ड थे और मुझे बूस्ट करने के लिए कहते रहे, ‘तुम यह कर सकते हो, तुम यह करोगे!’ मैंने बस उनसे शांत रहने के लिए कहा क्योंकि मुझे फोकस रखने की जरूरत थी, और मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि मैं बाकी सब संभाल लूंगा।”

तिलक वर्मा ने माना कि सीजन की धीमी शुरुआत के बाद उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था। “ये टीम और मेरे लिए बहुत जरूरी था। पिछले चार या पांच मैचों में, एक बात लगातार मेरे दिमाग में चल रही थी कि मैंने बीच में ज्यादा समय नहीं बिताया था और ज्यादा गेंदों का सामना नहीं किया था, इसलिए मेरा लक्ष्य विकेट पर कुछ समय बिताना और फिर टीम की स्थिति के अनुसार ढलना था।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।