SRH vs RR Eliminator: हैदराबाद या राजस्थान...एलिमिनेटर में बारिश बनी विलेन तो किस टीम को होगा फायदा

SRH vs RR Eliminator: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में आज 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होगी। ये मुकाबला न्यू मुल्लांपुर में खेला जाएगा। दोनों टीमें मुकाबले को जीतकर क्वालिफायर-2 में पहुंचना चाहेंगी। वहीं इस मुकाबले में फैंस में मन में सवाल है कि अगर बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाता, तो कौन सी टीम अगले दौर में जाएगी

अपडेटेड May 27, 2026 पर 5:26 PM
Story continues below Advertisement
SRH vs RR IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स से ऊपर जगह बनाई

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर का मुकाबला आज 27 मई को खेला जाएगा। दोनों टीमें न्यू मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले तीन सीजन में दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं इस मुकाबले में फैंस में मन में सवाल है कि अगर बारिश की वजह से मुकाबले को कोई परिणाम नहीं निकल पाया, तो कौन सी टीम क्वालिफायर-2 में पहुंचेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स से ऊपर जगह बनाई। टीम ने 18 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर सीजन खत्म किया, वहीं राजस्थान रॉयल्स के खाते में 16 अंक रहे है।

क्या एलिमिनेटर के लिए है रिजर्व डे


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा है। वहीं फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है। इसका मतलब यह है कि अगर एलिमिनेटर मैच बारिश या खराब मौसम की वजह से पूरा नहीं हो पाता, तो मुकाबला अगले दिन नहीं खेला जाएगा। ऐसी स्थिति में अधिकारियों की पहली कोशिश उसी दिन मुकाबला पूरा कराने की होगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा, ताकि कम से कम पांच-पांच ओवर का मैच कराया जा सके।

कौन सी जाएगी आगे

यदि खराब मौसम की वजह से अतिरिक्त समय मिलने के बाद भी मुकाबला शुरू नहीं हो पाता या पूरा नहीं हो पाता, तो फिर मुकाबले को रद्द माना जाएगा। ऐसी स्थिति में लीग चरण में बेहतर स्थान पर रहने वाली टीम को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद राजस्थान रॉयल्स से ऊपर रही थी, इसलिए मैच धुलने पर हैदराबाद की टीम अगले दौर में पहुंच जाएगी।

क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

न्यू चंडीगढ़ में मैच के दौरान मौसम काफी गर्म रहने की संभावना है और शाम में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना बहुत कम है। ऐसे में सूखी पिच और साफ मौसम बल्लेबाजों को खुलकर शॉट खेलने में मदद कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।