MI vs LSG : जीत की तलाश में मुंबई से भिड़ेगी पंत की टीम, मैच से पहले जानें...प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
MI vs LSG : लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात की जाए तो इसमें लखनऊ की टीम काफी आगे नजर आती है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें मुंबई ने 1 और LSG ने 5 मैच जीते हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Apr 04, 2025 पर 12:48 PM
आईपीएल 2025 का कारवां अब अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच गया है।
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Prediction, IPL 2025: आईपीएल 2025 का कारवां अब अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच गया है। टूर्नामेंट में अब तक 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं और सभी के नतीजें काफी चौंकाने वाले रहे हैं। इस सीजन में धाकड़ दिख रही हैदराबाद और मुंबई की टीम जहां दो लगातार मुकाबले हार गई है तो वहीं दिल्ली और आरसीबी ने अपने सभी मुकाबले जीते हैं। वहीं अब 4 अप्रैल को IPL 2025 का 16वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने आईपीएल 2025 में अबतक तीन मैचों में दो मुकाबलों को गंवा दिया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई के बीच ये मैच, शाम 7.30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। तो चलिए मैच से पहले जानते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
सबसे पहले जान लेते हैं कि लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात की जाए तो इसमें लखनऊ की टीम काफी आगे नजर आती है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें मुंबई ने 1 और LSG ने 5 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है।
इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो लखनऊ का हाईएस्ट स्कोर 214 और मुंबई का 196 हाईएस्ट स्कोर रहा है। वहीं इन मुकाबलों में मुंबई का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सबसे कम स्कोर 132 रन है।
पिछले मुकाबले की तरह इस मैच में भी एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श ओपनिंग के लिए आ सकते हैं। वहीं तीन नंबर पर निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए आएंगे। ऋषभ पंत और डेविड मिलर चौथे और पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।
लखनऊ की इस प्लेइंग 11 में कितने बैट्समैन, बॉलर और ऑल राउंडर हैं, वो भी जान लेत हैं:
एडेन मार्कराम (बल्लेबाज)
मिचेल मार्श (बल्लेबाज)ॉ
निकोलस पूरन (बल्लेबाज)
आयुष बडोनी (बल्लेबाज)
ऋषभ पंत (विकेटकीपर-बल्लेबाज)
डेविड मिलर (बल्लेबाज)
दिग्वेश राठी (गेंदबाज)
रवि बिश्नोई (गेंदबाज)
प्रिंस यादव (ऑलराउंडर)
शाहबाज अहमद (ऑलराउंडर)
शार्दुल ठाकुर (ऑलराउंडर)
अब देखते हैं MI की संभावित प्लेइंग 11
MI की संभावित प्लेइंग 11 - रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट शामिल हो सकते हैं। जबकि रॉबिन मिंज और विग्नेश पुथुर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।
MI की इस प्लेइंग 11 में कितने बैट्समैन, बॉलर और ऑल राउंडर हैं, वो भी जान लेते हैं:
रोहित शर्मा- बैट्समैन
रयान रिकेल्टन- बैट्समैन
तिलक वर्मा- बैट्समैन
सूर्यकुमार यादव- बैट्समैन
हार्दिक पंड्या- ऑल राउंडर
नमन धीर- ऑल राउंडर
मिशेल सेंटनर- ऑल राउंडर
दीपक चाहर- बॉलर
अश्विनी कुमार- बॉलर
विल जैक्स - बैट्समैन
ट्रेंट बोल्ट- बॉलर
जानें पिच रिपोर्ट
ये तो रहा टीम और प्लेइंग 11 का लेखा-जोखा अब आते हैं, पिच रिपोर्ट पर, तो ये लखनऊ का इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इकाना स्टेडियम की पिच की पिछले आईपीएल सीजन काफी अलोचना हुई थी। यहां रन बिल्कुल ही नहीं बन रहे थे। ऐसे में इस आईपीएल में इकाना पर शायद ही बड़े स्कोर देखने को मिले। लखनऊ और पंजाब के बीच हुए आईपीएल 2025 के पहले मैच में भी इस पिच पर बहुत बड़ा स्कोर देखने को नहीं मिला था और लखनऊ को अपने घर पर ही हार का सामना करना पड़ा था।
इकाना स्टेडियम ने अब तक कुल 15 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 7 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, आठ मैच में रनों का पीछा करने वाली टीम जीत का स्वाद चख सकी है। यानी साफ है कि टॉस इस मैदान पर बड़ा किरदार नहीं निभाता है।
कैसा रहेगा मौसम
अब बात कर लेते हैं, मौसम के मिजाज की, क्योंकि ये जानकर फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि IPL के इस मैच के बारिश खलल नहीं डालेगी और दर्शक मैच का अच्छे से मजा उठा पाएंगे।