Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Prediction, IPL 2025: आईपीएल 2025 का कारवां अब अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच गया है। टूर्नामेंट में अब तक 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं और सभी के नतीजें काफी चौंकाने वाले रहे हैं। इस सीजन में धाकड़ दिख रही हैदराबाद और मुंबई की टीम जहां दो लगातार मुकाबले हार गई है तो वहीं दिल्ली और आरसीबी ने अपने सभी मुकाबले जीते हैं। वहीं अब 1 अप्रैल को IPL 2025 का 13वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मुकाबला जीता है। लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब के बीच ये मैच, शाम 7.30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। तो चलिए मैच से पहले जानते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।
