RCB vs GT: जीत की हैट्रिक लगाने होम ग्राउंड पर उतरेगी RCB! मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11
RCB vs GT: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर पिछले आईपीएल पर काफी रन बने थे। वहीं इस सीजन में आईपीएल का पहला मैच गुजरात और आरसीबी के बीच खेला जाएगा
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Prediction, IPL 2025: आईपीएल 2025 का कारवां अब अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच गया है। इस सीजन में अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में फैंस को एक से बढ़ कर एक रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। वहीं अब 2 अप्रैल को IPL 2025 का 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मुकाबला जीता है। आरसीबी और गुजरात के बीच ये मैच, शाम 7.30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। तो चलिए मैच से पहले जानते हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
सबसे पहले जान लेते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात की जाए तो इसमें RCB की टीम थोड़ी आगे नजर आती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, जिनमें RCB ने 3 और GT ने 2 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है।
इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हाईएस्ट स्कोर 206 और गुजरात का 200 हाईएस्ट स्कोर रहा है। वहीं इन मुकाबलों में गुजरात का आरसीबी के खिलाफ सबसे कम स्कोर 147 रन है।
अब बात करते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 की, तो सबसे पहले देखते हैं GT की प्लेइंग 11, गुजरात टाइटन्स IPL 2025 में शुभमन गिल के नेतृत्व में खेलेगी।
GT की प्लेइंग 11
GT की संभावित प्लेइंग 11 में शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा। जबकि शाहरुख खान और महिपाल लोमरोर इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं।
IPL 2025 के अपने तीसरे मैच में शुभमन गिल, साई सुदर्शन के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और नंबर 4 पर ग्लेन फिलिप्स या राहुल तेवतिया को भेजा जा सकता है।
GT की इस प्लेइंग 11 में कितने बैट्समैन, बॉलर और ऑल राउंडर हैं, वो भी जान लेत हैं:
कप्तान शुभमन गिल (बैट्समैन)
विकेटकीपर जोस बटलर(बैट्समैन)
साई सुदर्शन (बैट्समैन)
राहुल तेवतिया (ऑल राउंडर)
वाशिंगटन सुंदर (ऑल राउंडर)
राशिद खान(बॉलर)
ग्लेन फिलिप्स (ऑल राउंडर)
मोहम्मद सिराज (बॉलर)
कैगिसो रबाडा (बॉलर)
प्रसिद्ध कृष्णा (बॉलर)
RCB की संभावित प्लेइंग 11
RCB की संभावित प्लेइंग 11 में फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल शामिल हो सकते हैं। जबकि सूयस शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर होंगे।
IPL 2025 के अपने दोनों मैच की तरह इस मैच में भी विराट कोहली इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। पाटीदार नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे और नंबर 4 पर जितेश शर्मा को भेज सकती है, वहीं पांचवे नंबर पर टिम डेविड बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।
RCB की इस प्लेइंग 11 में कितने बैट्समैन, बॉलर और ऑल राउंडर हैं, वो भी जान लेत हैं:
विराट कोहली (बैट्समैन)
फिल साल्ट (बैट्समैन)
कप्तान रजत पाटीदार (बैट्समैन)
टिम डेविड (बैट्समैन)
विकेटकीपर जितेश शर्मा (बैट्समैन)
क्रुणाल पंड्या (ऑल राउंडर)
लियाम लिविंगस्टोन (ऑल राउंडर)
रसिख दार सलाम (बॉलर)
सुयश शर्मा (बॉलर)
जोश हेजलवुड (बॉलर)
यश दयाल (बॉलर)
जानें पिच रिपोर्ट
ये तो रहा टीम और प्लेइंग 11 का लेखा-जोखा अब आते हैं, पिच रिपोर्ट पर, तो बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर पिछले आईपीएल पर काफी रन बने थे। वहीं इस सीजन में आईपीएल का पहला मैच गुजरात और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। इस मैदान की बॉउंड्री काफी छोटी है, जिसके कारण यहां रन काफी बनते हैं।
IPL 2024 में यहां 7 मैच खेले गए थे जिसमें से 4 रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीते थे। आपको बता दें कि पिछले सीजन जब चिन्नास्वामी के मैदान पर RCB और GT की भिड़ंत हुई थी तब मेजबान टीम ने 4 विकेट से मैच जीता था।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ने अब तक कुल 91 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 41 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 49 मैच में रनों का पीछा करने वाली टीम जीत का स्वाद चख सकी है। यानी साफ है कि टॉस इस मैदान पर टॉस किरदार निभाता है। RCB ने यहां 91 मैच खेले, 43 में टीम को जीत और इतने ही मैचों में हार भी मिली। यहां टीम का 1 मैच टाई और 4 मुकाबले बेनतीजा भी रहे।
कैसा रहेगा मौसम
अब बात कर लेते हैं, मौसम के मिजाज की। फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि IPL के इस मैच के बारिश खलल नहीं डालेगी और दर्शक मैच का अच्छे से मजा उठा पाएंगे। अगर किसी भी कारण से मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक प्वॉइंट दिए जाएंगे।