Get App

RCB vs GT: जीत की हैट्रिक लगाने होम ग्राउंड पर उतरेगी RCB! मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11

RCB vs GT: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर पिछले आईपीएल पर काफी रन बने थे। वहीं इस सीजन में आईपीएल का पहला मैच गुजरात और आरसीबी के बीच खेला जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 5:27 PM
RCB vs GT: जीत की हैट्रिक लगाने होम ग्राउंड पर उतरेगी RCB! मैच से पहले जानें  पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11
RCB vs GT: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी आरसीबी

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Prediction, IPL 2025: आईपीएल 2025 का कारवां अब अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच गया है। इस सीजन में अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में फैंस को एक से बढ़ कर एक रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। वहीं अब 2 अप्रैल को IPL 2025 का 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मुकाबला जीता है। आरसीबी और गुजरात के बीच ये मैच, शाम 7.30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। तो चलिए मैच से पहले जानते हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

सबसे पहले जान लेते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात की जाए तो इसमें RCB की टीम थोड़ी आगे नजर आती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, जिनमें RCB ने 3 और GT ने 2 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है।

इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हाईएस्ट स्कोर 206 और गुजरात का 200 हाईएस्ट स्कोर रहा है। वहीं इन मुकाबलों में गुजरात का आरसीबी के खिलाफ सबसे कम स्कोर 147 रन है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें