SRH Vs GT: गुजरात और हैदराबाद के मुकाबले में किसका पलड़ा भारी? पिच रिपोर्ट से प्लेइंग 11 तक...यहां जानें सबकुछ

SRH Vs GT: गुजरात टाइटंस और SRH के बीच हेड टू हेड आंकड़े की बात की जाए तो इसमें गुजरात टाइटंस की टीम काफी आगे नजर आती है। गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, जिनमें SRH ने 1 और GT ने 3 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के रहा है

अपडेटेड Apr 06, 2025 पर 3:15 PM
हैदराबाद और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का 19वां मुकाबला खेला जाएगा।

Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Prediction, IPL 2025: आईपीएल 2025 का कारवां अब अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है। जैसे-जैसे IPL 2025 का कारवां आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे ही टूर्नामेंट का रोमांच भी बढ़ रहा है। 6 अप्रैल को IPL 2025 का 19वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। एक तरफ हैदराबाद ने अपना पहला मुकाबला जीतने के बाद हार की हैट्रिक लगा ली है तो वहीं गुजरात की ने पिछले तीन मुकाबलों में दो को जीता है। गुजरात टाइटन्स और SRH के बीच ये मैच, शाम 7.30 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तो चलिए मैच से पहले जानते हैं गुजरात और हैदराबाद में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

सबसे पहले जान लेते हैं कि गुजरात टाइटंस और SRH के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात की जाए तो इसमें गुजरात टाइटंस की टीम काफी आगे नजर आती है। गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, जिनमें SRH ने 1 और GT ने 3 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के रहा है।


इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो गुजरात टाइटंस का हाईएस्ट स्कोर 199 और हैदराबाद का 195 हाईएस्ट स्कोर रहा है। वहीं इन मुकाबलों में SRH का गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे कम स्कोर 154 रन है।

हैदराबाद की प्लेइंग 11

सबसे पहले बता कर लेते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 की, तो सबसे पहले देखते हैं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की प्लेइंग 11

SRH की संभावित प्लेइंग 11 में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट प्लेयर - जिशान अंसारी।

हैदराबाद की ओर ट्रैविस हेड निश्चित तौर पर एक बार फिर बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे, जिसमें भारतीय स्टार अभिषेक शर्मा उनका साथ देने आएंगे। हांलाकि इन दोनों खिलाड़ियों का बल्ला पिछले दो मैचों से खामोश है। वहीं नंबर तीन पर ईशान किशन आएंगे वहीं नीतीश कुमार रेड्डी चौथे और हेनरिक क्लासेन पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।

SRH की इस प्लेइंग 11 में कितने बैट्समैन, बॉलर और ऑल राउंडर हैं, वो भी जान लेत हैं:

  • ट्रैविस हेड (बैट्समैन)
  • अभिषेक शर्मा (ऑल राउंडर)
  • ईशान किशन (बैट्समैन)
  • हेनरिक क्लासेन (बैट्समैन)
  • नितीश कुमार रेड्डी (ऑलराउंडर)
  • अभिनव मनोहर (बैट्समैन)
  • पैट कमिंस (बॉलर)
  • हर्षल पटेल (ऑलराउंडर)
  • मोहम्मद शमी (बॉलर)
  • जिशान अंसारी (बॉलर)
  • राहुल चाहर (बॉलर)

गुजरात की प्लेइंग 11

अब बात कर लेते हैं गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन के बारे में

GT की संभावित प्लेइंग 11 में शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा। जबकि शाहरुख खान और महिपाल लोमरोर इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं।

IPL 2025 के अपने चौथे मैच में शुभमन गिल, साई सुदर्शन के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और नंबर 4 पर ग्लेन फिलिप्स और पांचवें नंबर पर राहुल तेवतिया को भेजा जा सकता है। हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में गुजरात के प्लेइंग इलेवन में ग्लेन फिलिप्स की जगह बन सकती है।

GT की इस प्लेइंग 11 में कितने बैट्समैन, बॉलर और ऑल राउंडर हैं, वो भी जान लेत हैं:

  • कप्तान शुभमन गिल (बैट्समैन)
  • विकेटकीपर जोस बटलर(बैट्समैन)
  • साई सुदर्शन (बैट्समैन)
  • राहुल तेवतिया (ऑल राउंडर)
  • वाशिंगटन सुंदर (ऑल राउंडर)
  • राशिद खान(बॉलर)
  • ग्लेन फिलिप्स (ऑल राउंडर)
  • मोहम्मद सिराज (बॉलर)
  • कैगिसो रबाडा (बॉलर)
  • प्रसिद्ध कृष्णा (बॉलर)

जानें पिच रिपोर्ट

ये तो रहा टीम और प्लेइंग 11 का लेखा-जोखा अब आते हैं, पिच रिपोर्ट पर, तो ये हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। आईपीएल 2025 के दूसरे ही मुकाबले में इस पिच पर जमकर रन बरसे। यहां राजस्थान के खिलाफ अपने पहले मैच में हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। वहीं राजस्थान ने भी 240 का आंकड़ा छूआ था।

आईपीएल के इतिहास में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर अब तक कुल 78 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 35 तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 मुकाबले जीते हैं। वहीं एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला है। पहली पारी का औसत स्कोर इस पिच पर 162 रन है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआती ओवरों में कुछ स्विंग मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहती है।

कैसा रहेगा मौसम

अब बात कर लेते हैं, मौसम के मिजाज की। फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि IPL के इस मैच के बारिश खलल नहीं डालेगी और दर्शक मैच का अच्छे से मजा उठा पाएंगे। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 6 अप्रैल को हैदराबाद में तापमान अधिकतम 37°C और न्यूनतम 26°C रहने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।