Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders Prediction, IPL 2025: आईपीएल 2025 अपने दूसरे हफ्त में पहुंच गया है और तो दूसरी तरफ इस टूर्नामेंट का रोमांच सातवें आसमान पर। आईपीएल 2025 में अब तक हुए 14 मुकाबलों में दर्शकों को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। वहीं 3 अप्रैल को IPL 2025 का 15वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। एक तरफ हैदराबाद, पिछला दोनों मैच गंवा कर कोलकाता पहुंच रही है तो वहीं KKR को भी दो मैचों में हार का समना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद और केकआर के बीच ये मैच, शाम 7.30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा। तो चलिए जानते हैं KKR या SRH में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।
