IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बुधवार (1 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के खिलाफ विषम परिस्थितियों से उबरकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। सुपर जाइंट्स के 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 17.1 ओवर में चार विकेट पर 145 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस बीच, मैच खत्म होने के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका और लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत एवं मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के बीच हुई तीखी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
