15 लाख का एक रन! IPL 2026 के सबसे महंगे फ्लॉप बल्लेबाज...लिस्ट में इस धाकड़ खिलाड़ी का भी नाम

आईपीएल 2026 में कई टीमों ने बड़े खिलाड़ियों पर भारी रकम खर्च की, लेकिन कई स्टार बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। कैमरून ग्रीन, ऋषभ पंत और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी अपनी टीमों को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा पाए

अपडेटेड May 25, 2026 पर 10:34 PM
Story continues below Advertisement
पूरे सीजन में कुछ महंगे बल्लेबाज अपनी कीमत के हिसाब से अच्छा खेल नहीं दिखा सके

आईपीएल 2026 लीग के मुकाबले के बाद अब अपने प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं आईपीएल 2026 में कई फ्रेंचाइजी ने बड़े खिलाड़ियों मोटी खकम में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। पैसा खर्च करने के बाद भी ये स्टार खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और अपनी टीम को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा पाएं। कैमरून ग्रीन, ऋषभ पंत और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी अपनी टीमों को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा पाए। पूरे सीजन में कुछ महंगे बल्लेबाज अपनी कीमत के हिसाब से अच्छा खेल नहीं दिखा सके, जिससे टीमों को ज्यादा फायदा नहीं मिला। आइए जानते हैं कौन-कौन है इस लिस्ट में

ऋतुराज गायकवाड़: ऋतुराज गायकवाड़ से चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन बड़े प्रदर्शन की उम्मीद थी। टीम ने उन पर 18 करोड़ रुपये खर्च किए थे। गायकवाड़ ने आईपीएल में 337 रन बनाए, लेकिन वह लगातार मैच जिताने वाली बड़ी पारियां नहीं खेल सके। इसका असर चेन्नई के टॉप ऑर्डर पर भी पड़ा और टीम को उनसे उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं मिल पाया।

श्रेयस अय्यर: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए 498 रन बनाए, लेकिन टीम को उनसे और ज्यादा बड़े प्रदर्शन की उम्मीद थी। पंजाब ने उन पर 26.75 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अय्यर का सीजन ठीक रहा, लेकिन टीम को उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं मिला।


रोहित शर्मा: रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन 283 रन बनाए। उनका प्रदर्शन पूरी तरह खराब नहीं था। टीम को अपने अनुभवी स्टार से ज्यादा असरदार बल्लेबाजी और मजबूत लीडरशीप की उम्मीद थी। रोहित को मुंबई ने 16.3 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था।

सूर्यकुमार यादव: सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन 270 रन ही बनाए। टीम को सूर्या से बड़े और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। मुंबई ने उन्हें 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, इसलिए उनसे मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने की उम्मीद थी।

कैमरून ग्रीन: कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक असर नहीं छोड़ सके। ग्रीन ने 322 रन जरूर बनाए, लेकिन टीम को उनसे बल्लेबाजी के साथ-साथ मैच बदलने वाला ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद थी।

हार्दिक पांड्या: हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस को इस सीजन बड़े ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद थी। 16.35 करोड़ रुपये की कीमत वाले हार्दिक ने सिर्फ 206 रन बनाए और पूरे सीजन में वह लगातार मैच बदलने वाला प्रदर्शन नहीं कर सके।

ऋषभ पंत: ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायट्स ने 27 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था, उनका सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पंत ने 312 रन बनाए, लेकिन वह बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में लगातार असर नहीं छोड़ सके।

निकोलस पूरन: निकोलस पूरन से लखनऊ सुपर जायट्स को बड़े मैच फिनिश करने की उम्मीद थी, लेकिन इस सीजन वह उस भरोसे पर खरे नहीं उतर सके। 21 करोड़ रुपये में शामिल किए गए पूरन सिर्फ 234 रन ही बना पाए।

अक्षर पटेल: अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी उम्मीदों के साथ टीम में रखा था। वह बल्लेबाजी में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। पूरे सीजन में उन्होंने सिर्फ 173 रन बनाए। टीम को उनसे मिडिल ऑर्डर में अच्छे और तेज रन की उम्मीद थी, लेकिन वह लगातार ऐसा नहीं कर पाए।

प्रशांत वीर: प्रशांत वीर का आईपीएल 2026 सीजन लखनऊ सुपर जायट्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा। टीम ने उन पर 14.2 करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन वह पूरे सीजन में सिर्फ 90 रन ही बना सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।