Get App

IPL 2026: आरसीबी-एसआरएच के बीच पहला मैच आज, जानें कब और कहां देखें लाइव एक्शन

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा, जहां दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। इस मैच में रजत पाटीदार आरसीबी और ईशान किशन हैदराबाद की कप्तानी करेंगे

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 28, 2026 पर 4:02 PM
IPL 2026: आरसीबी-एसआरएच के बीच पहला मैच आज, जानें कब और कहां देखें लाइव एक्शन
पैट कमिंस अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं

RCB vs SRH: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत आज 28 मार्च से होने वाली है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी, वहीं पैट कमिंस के बिना सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। इस मैच में रजत पाटीदार बेंगलुरु की कप्तानी संभालेंगे, जबकि हैदराबाद की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी। वहीं, पैट कमिंस अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिससे टीम की रणनीति पर असर पड़ सकता है।

2025 में पहली बार खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में उसी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेगी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद पिछली बार के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर इस बार बेहतर खेल दिखाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, क्योंकि पिछले सीजन में टीम छठे स्थान पर रही थी। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें आईपीएल का पहला मुकाबला

इन गेंदबाजों के बिना उतर रही आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इस बार अपने दो अहम तेज गेंदबाजों की कमी खलेगी, क्योंकि जोश हेजलवुड और यश दयाल शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। हेज़लवुड अभी ऑस्ट्रेलिया में चोट से उबर रहे हैं और बाद में टीम से जुड़ सकते हैं, जबकि दयाल पूरे सीजन से बाहर हैं। ऐसे में टीम की गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा और युवा गेंदबाज मंगेश यादव पर रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें