Get App

BCCI की IPL 2026 के सभी कप्तानों के साथ मीटिंग, इन नियमों पर होगी चर्चा

बीसीसीआई की आईपीएल की शुरुआत से पहले कप्तानों के साथ मुंबई में बैठक होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को टीमों को बीसीसीआई की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि बीसीसीआई के मैच रेफरी और अंपायर पैनल के प्रमुख जवागल श्रीनाथ और नितिन मेनन कप्तानों से बातचीत करेंगे

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 2:54 PM
BCCI की IPL 2026 के सभी कप्तानों के साथ मीटिंग, इन नियमों पर होगी चर्चा
ये मीटिंग बुधवार को शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक रखी गई है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। टूर्नामेंट शुरू होने से तीन दिन पहले मुंबई में टीमों के कप्तानों की एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस मीटिंग में मैच के समय और गेंद बदलने जैसे नियमों पर बात होगी, लेकिन खास तौर पर दो बाउंसर नियम, बैट की जांच, गेंद बदलने के तरीके, लार के इस्तेमाल और रिटायर्ड-आउट जैसे नियमों को लेकर साफ जानकारी दी जाएगी। ये मीटिंग आज शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक रखी गई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ आईपीएल कप्तानों की बैठक होना आम बात है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को टीमों को बीसीसीआई की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि बीसीसीआई के मैच रेफरी और अंपायर पैनल के प्रमुख जवागल श्रीनाथ और नितिन मेनन कप्तानों से बातचीत करेंगे।

10 ओवर बाद बदल सकते हैं गेंद

नियमों के मुताबिक, अगर मैच के दौरान बॉल खो जाती है, वापस नहीं मिलती या ज्यादा घिस जाने के कारण खेलने लायक नहीं रहती, तो अंपायर उसे उसी तरह की घिसी हुई दूसरी गेंद से बदल देंगे। इस बदलाव की जानकारी बल्लेबाज और फील्डिंग टीम के कप्तान दोनों को दी जाएगी। वहीं शाम के मैचों में दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को 10 ओवर पूरे होने के बाद एक बार गेंद बदलने की मांग करने की अनुमति होगी, लेकिन यह मांग केवल ओवर खत्म होने पर ही की जा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें